भोपाल : शाहपुरा में 3 मंजिला मकान अचानक गिरने से 1 मजदूर की मौत

भोपाल के शाहपुरा इलाके में अचानक एक मकान के गिरने की खबर सुनने में आई है। घर के गिरने से घर के मलबे में तीन मजदूर दब गए। इस घर के गिरते ही अफरा तफरी मच गई।
भोपाल : शाहपुरा में 3 मंजिला मकान अचानक गिरने से 1 मजदूर की मौत
भोपाल : शाहपुरा में 3 मंजिला मकान अचानक गिरने से 1 मजदूर की मौतSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। कई बार कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती है। जिसके बारे में हम सोचते भी नही है या हम उम्मीद भी नहीं करते कि, अचानक ऐसा हो जाएगा। जैसे मान लो कोई कई साल से किसी घर में रह रहा है तो वह कभी सोचेगा की वो जिस घर में रह रहा है वो गिर जाएगा। सोचिये कभी ऐसा हो जाये तो, फ़िलहाल ऐसा हुआ है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके में एक परिवार के साथ। जी हां, बुधवार की शाम भोपाल के शाहपुरा इलाके में अचानक एक मकान गिर गया।

शाहपुरा इलाके में अचानक गिरा मकान :

दरअसल, भोपाल के शाहपुरा इलाके में अचानक एक मकान के गिरने की खबर सुनने में आई है। घर के गिरने से घर के मलबे में तीन मजदूर दब गए। इस घर के गिरते ही अफरा तफरी मच गई। लोग तुरंत मलबे में दबे लोगों को बचाने में जुट गए। इसी तेजी के चलते आसपास के लोगों ने मलबे में दबे दो लोगों को तुरंत ही निकाल लिया, लेकिन एक मजदूर की ज्यादा देर तक मलबे में दबे रहने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत प्रशासन के कुछ अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घर के मालिक ADG राजेश चावला है। उन्होंने हाल ही में ये मकान खरीदा था और इसे री-कंस्ट्रक्शन कराया जा रहा था। इसी दौरान ये घर गिर गया।

कैसे हुआ हादसा :

ऐसा माना जा रहा है कि, इस घर को दुबारा बनाने के लिए तोड़ने का कार्य चल रहा था। जिसकी धमक के चलते यह घर गिर गया होगा। ये घर शाहपुरा ए-सेक्टर में बना हुआ था। जिसका मकान नंबर-108 है। मजदूर हथौड़े की मदद से घर तोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक मकान अपने आप ही गिर गया। इस घटना में एक मजदूर की जान चली गई, जबकि 2 बच गए है, लेकिन उन्हें चोटें आई है। खबरों के मुताबिक, घटना के समय 6 मजदूर काम कर रहे थे। तीन मजदूर मलबे में दब गए थे। पुलिस का कहना कि, 'राम विलास कहार(65) की मौत हो गई है। मौके पर दो जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रहीं। घटना के बाद विधायक पीसी शर्मा समेत अन्य नेता भी पहुंच गए।'

मजदूर ने बताया :

मलबे में दबे निकले गए एक मजदूर गुरुदयाल ने बताया कि, 'हम लोग हथौड़े की मदद से मकान के नीचे तुड़ाई कर रहे थे। शाम को काम खत्म होने वाला था। मैं औजार लेकर छत पर पहुंचा। इसी बीच अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मैं भी नीचे गिर गया। मैं बचने के लिए सीढ़ी के नीचे छिप गया। इस कारण बच गया।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com