निकाय चुनाव के लिए मुस्तैद रहे कार्यकर्ता : शर्मा

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश भरने ग्वालियर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
निकाय चुनाव के लिए मुस्तैद रहे कार्यकर्ता : शर्मा
निकाय चुनाव के लिए मुस्तैद रहे कार्यकर्ता : शर्माSocial Media

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश भरने ग्वालियर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, वहीं मंडल अध्यक्षों की बैठक व वूथ सम्मेलन में शिरकत कर कार्यकर्ताओं को नगरीय निकाय चुनाव के लए मुस्तैद रहने को कहा।

शर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल राजनीति ही नहीं करती, बल्कि सामाजिक भूमिका को भी निभाती है। कोरोना काल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर कार्यकताओं तक ने गरीबों को जूते-चप्पल पहनाने और उनके भोजन के इंतजाम में किए। आज पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया के 47 देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यकर्ता कोविड सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीनेशन में लोगों की मदद कर रहे हैं। हमारे द्वारा निभाया जा रहा सामाजिक दायित्व पार्टी संगठन को मजबूत बनाता है और जनता में स्वीकार्यता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हमने गरीबी हटाओं का नारा नहीं दिया बल्कि गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है।

ग्वालियर में हैं तपोनिष्ठ कार्यकर्ता :

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शर्मा ने कहा कि ग्वालियर में तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओंं की एक बहुत बड़ी श्रृंखला है। इन तपोनिष्ठ कार्यकताओं के बल पर ही मध्यप्रेदश और देश में भाजपा संगठन मजबूत दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने विद्यार्थी जीवन से लेकर प्रदेशाध्यक्ष बनने तक यहां के वरिष्ठ कार्यकताओं से मार्गदर्शन लिया है। आज यहां के कार्यकर्ता प्रदेश ही नहीं देश में ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे हैं।

पुरानी पीढ़ी नई को सिखाए : हितानंद

प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि पुरानी पीढ़ी के कार्यकताओं द्वारा नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का प्रबोधन किया जाना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, सांसद संध्या राय, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अनूप मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, सुरेन्द्र शर्मा, सुमन शर्मा, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महेश उमरिया एवं आभार राकेश गुप्ता ने व्यक्त किया।

बूथ अध्यक्ष खटीक के घर किया भोजन :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दोपहर का भोजन ग्वालियर के बूथ अध्यक्ष संजय खटीक के घर किया। इस दौरान प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद, सांसद विवेक शेजवलकर, प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री ,रणवीर सिंह रावत, सांसद संध्या राय, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी मौजूद रहे।

जेएएच के कोरोना वैक्सीन सेंटर पहुंचे :

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शहर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने जेएएच पहुंचे, जहां उन्होंने हेल्प डेस्क पर बैठकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया व लोगों के पंजीयन भी करवाए। इस अवसर पर उनके साथ उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राय, भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजनी, अभय चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ राकेश रायजादा, डॉ श्रीप्रकाश लोहिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com