राजगढ़: लॉकडाउन में भी हो रहे सड़क हादसे,रास्ते पर पड़े रहे घायल मजदूर

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का कहर, हाल ही में एक ऐसी ही दुर्घटना की खबर राजगढ़ से सामने आई है, हादसे का शिकार हुए मजदूर।
लॉकडाउन में भी हो रहे सड़क हादसे
लॉकडाउन में भी हो रहे सड़क हादसेSyed Dabeer-RE

राज एक्सप्रेस। कोरोना संकटकाल के बीच भी मध्यप्रदेश में दुर्घटनाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक ऐसी ही बड़ी दुर्घटना की खबर राजगढ़ से सामने आई है। राजगढ़ में आगरा मुंबई हाईवे पर 3 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में 2 मजदूर घायल हो गईं।

कैसे हुआ हादसा

बता दें कि लॉकडाउन में फंसे मजदूर अपने-अपने घर जाने के लिए किसी भी वाहन के सहारे से घर आने का प्रयास कर रहे हैं, इस दौरान मजदूरों के साथ हो रही दुर्घटनाओं के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, मजदूर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं, मध्यप्रदेश के राजगढ़ में आगरा मुंबई हाईवे पर 3 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसी दौरान हादसे में 2 मजदूर सड़क दुर्घटना में दूर जा गिरे और सड़क पर ही तड़पते रह गए।

कोरोना भय के कारण लोगो ने बनाई दूरी

वहीं दूसरी तरफ लोगों में इस तरह कोरोना का भय भरा है कि हाईवे से निकल रहे लोगों ने घायल मजदूरोे को तड़पते हुए देखा, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि, दोनों घायल महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे स्कूटी से मुंबई से अपने घर जा रहा है ऐसे में ही उनके साथ दुर्घटना हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बताते चलें कि हादसे का यह पहला मामला नहीं है, आए दिन वाहनों दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलती रहती हैं। वाहन चालकों को यह भी समझने की जरूरत है कि, नियमों का पालन न केवल सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के साथ-साथ खुद का जीवन भी सुरक्षित रखने के लिहाज से अनिवार्य है। ऐसे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की ज़रूरत है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com