कैबिनेट बैठक में यशोधरा सिंधिया से विवाद में ऊर्जा मंत्री तोमर के झलके आंसू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक के दौरान पार्टी के दोनों सीनियर नेताओं की बहस हो गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दर्द झलकता नजर आया।
कैबिनेट बैठक में यशोधरा सिंधिया से विवाद में प्रद्युम्न सिंह तोमर के झलके आंसू
कैबिनेट बैठक में यशोधरा सिंधिया से विवाद में प्रद्युम्न सिंह तोमर के झलके आंसूSocial Media

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी शामिल हुए थे। बैठक के दौरान पार्टी के दोनों सीनियर नेताओं की बहस हो गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दर्द झलकता नजर आया।

कैबिनेट बैठक में हुई बहस :

दरअसल, मंगलवार को कैबिनेट बैठक के दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से कार्यशैली को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रद्युम्न सिंह तोमर भावुक हो गए। दोनों के बीच चली जबरदस्त बहस के बीच प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हैरान कर देने वाला बयान दिया। बता दें, इस पूरी बहस के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे, यह सब उनके सामने ही हुआ।

क्या है पूरा मामला ?

खबरों की मानें तो, इस बैठक में जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने विभाग का प्रेजेंटेशन दे रहे थे, तभी यशोधरा राजे सिंधिया ने उनसे बिजली विभाग की कार्यशैली, दक्षता और समय पर काम करने की प्लानिंग पर सवाल उठा दिए। यशोधरा राजे सिंधिया ने सवाल करते हुए कहा, 'क्या सिर्फ बिजली के खंभे पर चढ़ जाने से कुछ होने वाला है?' उनका बस इतना कहना था और यहां प्रद्युम्न सिंह बुरी तरह भड़क गए उन्होंने यशोधरा से बीच में न बोलने को कहा। इसके बाद प्रद्युम्न सिंह तोमर आगे का प्रेजेंटेशन यशोधरा राजे सिंधिया को देखकर देने लगे। इसी बीच यशोधरा ने फिर फिर से बिजली विभाग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, तोमर की प्रेजेंटेशन में विभाग की वर्किंग के बारे में कुछ नहीं है।

ऊर्जा मंत्री तोमर की प्रतिक्रिया :

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यशोधरा राजे सिंधिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए बैठक में अपनी आवाज को और तेज कर दी और यशोधरा को बैलेंस सीट भिजवाने और सुधार देखने को कहा। साथ ही उन्होंने मंत्री से बीच बैठक में शांत रहने के लिए भी कह दिया। जिसपर यशोधरा काफी नाराज नजर आई। नाराज होते हुए ही उन्होंने तोमर से तेज आवाज में न बोलने को कहा। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच बहस काफी बढ़ गई। इस पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुद आगे आकर तोमर से शांत रहने और प्रेजेंटेशन आगे बढ़ाने के साथ विभाग की उपलब्धियां बताने को कहा। इसके बाद तोमर की आंखों में आंसू झलक उठे और वे यशोधरा से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और यशोधरा राजे सिंधिया ने किया बहस का खंडन

बताते चलें, ऊपर दी हुई खबर के सामने आने के कुछ देर में ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर इस बहस का खंडन किया है। उन्होंने बयान में लिखा है कि,

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com