भोपाल: शादी का प्रलोभन देकर पड़ोसी करता रहा सालों तक दुष्कर्म

भोपाल, मध्यप्रदेश : भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने तीन साल तक युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म।
3 सालों तक दुष्कर्म
3 सालों तक दुष्कर्मSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना इलाके से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने तीन साल तक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी, युवती के पड़ोस में रहने वाला युवक है। अब आरोपी शादी करने की बात से मुकर गया है। जिसके बाद में पीड़िता ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

पुलिस का कहना है कि, एफ आईआर दर्ज होने की भनक लगते ही बदमाश फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। टीआई एमके मिश्रा के अनुसार 21 वर्षीय पीड़िता दसवीं तक पढ़ी है और थाने के पास ही एक बस्ती में रहती है। वहीं आरोपी अमन उर्फ जकी रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। आरोपी की उम्र करीब 19 साल की है।

पूरा मामला

जालसाज ने वर्ष 2011 में पीड़िता से दोस्ती की थी। 26 नवंबर 2011 को आरोपी ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और शादी का भरोसा दिलाकर रेप किया। बाद में कई बार आरोपी पीड़िता की अस्मत को तार-तार करता रहा। जालसाज ने वादा किया था कि, बालिग होते ही वो शादी कर लेगा। बालिग होने के एक साल बाद तक आरोपी लड़की को शादी के नाम पर टालता रहा।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों परिवारों को भी थी। पूर्व में भी एक बार लड़की शिकायत करने थाने पहुंची थी। तब आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर उसे शिकायत दर्ज कराने से रोक दिया था। इसके बाद भी लड़की के साथ अमन उर्फ जकी जिस्मानी संबंध बनाता रहा। कल पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co