चंडीगढ़ MP किरण खेर की MMS लीक मामले में प्रतिक्रिया, कही यह बात

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS लीक मामले पर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी कर इस घटना की निंदा की है और यह प्रतिक्रिया दी।
चंडीगढ़ MP किरण खेर की MMS लीक मामले में प्रतिक्रिया
चंडीगढ़ MP किरण खेर की MMS लीक मामले में प्रतिक्रिया Social Medi

पंजाब, भारत। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS लीक मामले पर इस कदर बवाल मचा है कि, इस पर अभी तक विवाद हो रहा है। इस दौरान चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में हुए इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रियों का दौर भी जारी है। अब हाल ही में MMS लीक मामले पर चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का बयान सामने आया है।

पंजाब सरकार को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए :

दरअसल, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट जारी कर इस घटना की निंदा की है और यह बात स्पष्ट की है कि, ''विश्वविद्यालय उनके निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है, बल्कि यह पंजाब में है। इसका मतलब यह हुआ कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को इस संबंध में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई भयानक घटना से नैतिक रूप से आहत :

इतना हीं नहीं, इस दौरान किरण खेर ने अपने इस ट्वीट में लिखा, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई भयानक घटना से मैं नैतिक रूप से आहत हूं। इस संस्थान के कारण मेरे शहर का नाम खराब हो रहा है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि, यह पंजाब के खरड़ में स्थित है। मै चिंतित हूं उन लड़कियों और उनके माता-पिता के लिये जो इस घटना के शिकार हैं।"

क्‍या है मामला :

जानकारी के लिए बतातें चलें कि, यह मामला चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का है, यहां MMS कांड को लेकर बवाल खड़ा हुआ है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र लगातार आंदोलन के लिए उतरे है। ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा आरोपी लड़की और 1 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की तरफ एसआईटी का गठन किया गया है। तो वहीं, पंजाब के CM भगवंत मान ने इस मामले की पूरी गंभीरता के साथ जांच कराएं जानें एवं साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मचे इस विवाद के चलते चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइसचांसलर आरएस बावा का एक आधिकारिक बयान भी आया, जिसमें उन्‍होंने कहा कि, ''अलग-अलग छात्राओं के एमएमएस वीडियो बनाए जाने की खबरें पूरी तरह से फर्जी और निराधार हैं। पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके दोस्त के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com