पंजाब की सत्‍ता से कांग्रेस बाहर, चरणजीत चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज राजभवन पहुंचकर राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्‍तीफा सौंपा और इसके बाद यह प्रतिक्रिया दी...
पंजाब की सत्‍ता से कांग्रेस बाहर, चरणजीत चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
पंजाब की सत्‍ता से कांग्रेस बाहर, चरणजीत चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफाSocial Media

पंजाब, भारत। पंजाब राज्‍य की सत्ता से कांग्रेस का पत्‍ता कट हो गया है, पंजाब के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब की सत्‍ता से कांग्रेस बाहर हुई और अब इस राज्‍य में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार सत्‍ता में आई है। पंजाब चुनाव के रिजल्‍ट आने के दूसरे दिन ही आज शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन पहुंचे और राज्‍यपाल का अपना इस्‍तीफा दिया है।

राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद चरणजीत चन्नी की प्रतिक्रिया :

राजभवन पहुंचकर पंजाब के राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्‍तीफा सौंपने के बाद चरणजीत चन्नी की प्रतिक्रिया भी आई। चंडीगढ़ में निवर्तमान पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्‍यपाल को इस्‍तीफा देने के बाद अपनी प्रतिकिया दी और बताया कि, ''मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा है। मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं।''

पंजाब चुनाव में आम आमदी पार्टी की जीत :

बताते चलें कि, पंजाब राज्‍य में अभी तक कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्‍ता में थी। इस साल पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए, इसके नतीजे कल 10 मार्च को ही आए है, जिसमें आम आमदी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है ऐसे में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेता के अलावा मुख्‍यमंत्री CM चरणजीत सिंह जो 2 सीटों भदौड़ व चमकौर साहिब सीट से चुनाव मैदान में थे। वे इन सीटों पर चुनाव नहीं जीत पाए हैं। तो वहीं, चुनाव में आम आमदी पार्टी की ओर से CM उम्मीदवार भगवंत मान ने बाजी मारी है। पंजाब चुनाव में आप पार्टी को कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत हुई, जबकि कांग्रेस महज 18 सीटों पर ही सिमट गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com