कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
कृषि मंत्री रविंद्र चौबेRE-Bhopal

PM Modi के बयान पर कृषि मंत्री का पलटवार कहा- झूठ की राजनीति से किसानों को नहीं बरगला सकते

Politics on Paddy Purchase: प्रधानमंत्री शुक्रवार को रायपुर दौरे पर थे जहाँ उन्होंने कहा था कि राज्य में होने वाली 80 प्रतिशत धान खरीदी केंद्र सरकार द्वारा की जाती है।

Politics on Paddy Purchase: धान खरीदी को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच राजनीति जारी है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने आज धान खरीदी से सम्बंधित आंकड़े साँझा कर केंद्र की 80 प्रतिशत धन खरीदी के दावे पर सवाल खड़े किये हैं। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि, झूठ की राजनीति से किसानों को बरगलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री शुक्रवार को रायपुर दौरे पर थे जहाँ उन्होंने कहा था कि राज्य में होने वाली 80 प्रतिशत धान खरीदी केंद्र सरकार द्वारा की जाती है। राज्य में इसके पहले भी धान खरीदी को लेकर खूब राजनीतिक बयनबाज़ी हुई थी।

राज्य की भूपेश बघेल सरकार का कहना है कि राज्य सरकार बैंकों से कर्जा लेकर धान की खरीदी करती है। इसमें केंद्र सरकार कोई सहयोग नहीं करती। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि, झूठ की राजनीति से किसानों को बरगलाया नहीं जा सकता। सच यह है कि राज्य की सरकार हर साल बैंकों से कर्ज़ लेकर धान ख़रीदती है और हर साल चुकाती है। बचे हुए धान को हमें मजबूरी में खुले बाज़ार में बेचना पड़ता है। कृषि मंत्री का कहना है कि, पिछले ही साल राज्य सरकार को क़रीब 1200 करोड़ का नुक़सान हुआ था। कृषि मंत्री ने यह धान खरीदी से सम्बंधित आंकड़ा भी सांझा किया।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा जारी आंकड़े
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा जारी आंकड़े RE-Bhopal

प्रधानमंत्री ने अपने रायपुर दौरे पर भाजपा द्वारा आयोजिन विजय संकल्प महारैली को सम्बोधित किया था। उन्होंने धान खरीदी पर कहा था कि, राज्य की कांग्रेस सरकार धान किसानों को गुमराह कर रही है। भाजपा के प्रयासों से छत्तीसगढ़ धान की खरीदी में अग्रणी राज्य बन गया है। प्रदेश में धान के जितनी खरीदी होती है उसमें से 80 प्रतिशत राज्य सरकार खरीदती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com