भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सावSudha Choubey - RE

कांग्रेस पार्टी को न कभी संविधान पर भरोसा रहा है न कभी लोकतंत्र पर: अरुण साव

CG News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी को न कभी संविधान पर भरोसा रहा है न कभी लोकतंत्र पर।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

  • प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा- कांग्रेस पार्टी को न कभी संविधान पर भरोसा रहा है न कभी लोकतंत्र पर।

रायपुर, छत्तीसगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने आज दोपहर बस्तर भाजपा के शीर्ष नेता लालबाग मैदान तैयारी का जायजा लिया। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी को न कभी संविधान पर भरोसा रहा है न कभी लोकतंत्र पर।

अरुण साव ने कही यह बात:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान देते हुए कहा कि, "कांग्रेस पार्टी को न कभी संविधान पर भरोसा रहा है न कभी लोकतंत्र पर! आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर इस तरह कांग्रेस का काम उनके भयभीत होने, डरे होने और आज उनमें बौखलाहट दिख रही है। यह बस्तर की जनता है, अपने प्रिय पीएम जी के कार्यक्रम को वह निश्चित रूप से सफल बनाएगी।"

अरुण साव ने आगे कहा कि, "दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी पीएम आदरणीय नरेंद्र मोदी का आगमन जगदलपुर, बस्तर में हो रहा है। लालबाग मैदान में परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे। जब मोदी जी आ रहे है तो बस्तर के लिए सौगातें भी ला रहे हैं।निश्चित रूप से कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।"

अरुण साव ने कहा कि, "पौने पांच साल में भूपेश, अकबर और ढेबर की सरकार ने जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगने, धोखा देने और लूटने का काम किया है। छत्तीसगढ़ को अपराध, नशा, भ्रष्टाचार, और धर्मांतरण का गढ़ बना दिया ऐसे में जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस पार्टी को भरोसे का सम्मलेन करना पड़ रहा है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co