BJP State President Arun Sao
BJP State President Arun SaoRaj Express

कांग्रेस के बयान अरुण साव का पलटवार, कहा- बजरंगबली और भगवान राम का आशीर्वाद राष्ट्र भक्तों के लिए

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर बजरंगबली वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पलटवार किया है।

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर बजरंगबली वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक समझा, बजरंग बली को कैद करने की कोशिश की। बजरंगबली और भगवान राम का आशीर्वाद राष्ट्र भक्तों के लिए होगा, भाजपा पर होगा।

कर्नाटक चुनाव पर बोले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्नाटक चुनाव पर कहा कि परिणाम आना बाकी है, पूरा भरोसा हैं अच्छी खासी सीट मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री बघेल के बुलडोजर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मोदी जी देश ही नहीं, दुनिया के लोकप्रिय नेता हैं। मोदी जी आम लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 9 सालों में गरीबों के लिए कई योजना चलाई वह सर्वमान्य नेता हैं। छत्तीसगढ़ में जो हालात हैं, अपराध, भ्रष्टाचार, माफिया, धर्मांतरण यहां बढ़ा है, यहां जिहादियों-अपराधियों पर बुलडोजर चलेगा।

खाद्य मंत्री के बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष

मंत्री अमरजीत भगत (Minister Amarjit Bhagat) के बयान अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। विकास की बाते कांग्रेस को नाटक-नौटंकी लगती हैं। मोदी जी ने गरीबों को आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड से मुफ्त में इलाज, 6000 रुपए किसान समान निधि दिया। देश भर में सड़कों का जाल बिछाया, कई एयरपोर्ट बने, चारों तरफ चहुंमुखी विकास हुआ। कांग्रेसियों को विकास की बातें पचती नहीं, इसलिए बेतुका बयान दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com