अरुण साव ने सीएम बघेल पर साधा निशाना
अरुण साव ने सीएम बघेल पर साधा निशानाRaj Express

अरुण साव ने सीएम बघेल पर साधा निशाना, कहा- कुछ दिनों की बात है EVM से मिलेगा जवाब

Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव (President Arun Sao) सोमवार को भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर निशाना साधा है।

CG Assembly Elections 2023: प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में अब कुछ ही वक्त बचा है। चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में दोनों पार्टियों के नेताओं में बयानबाजी की जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव (President Arun Sao) सोमवार को भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर निशाना साधा है। अरुण साव ने पार्टी के अंदरूनी झगड़े पर बोलते हुए सीएम बघेल को कहा कि, पार्टी के अंदरूनी झगड़े से भटकाने के लिए भूपेश नित नये प्रयोग करते हैं।

अरुण साव ने ट्विटर पर सीएम बघेल को घेरा :

सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष अरुण साव ने सीएम बघेल पर तंज कसते हुए एक वीडियो क्लिप साझा किया है। अध्यक्ष अरुण साव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सीएम बघेल को ठगने वाली पार्टी कहा है। आगे उन्होंने कहा कि भारत सरकार चावल खरीदती है जिसका समर्थन मूल्य सरकार निर्धारित करती है, 2183 रुपए समर्थन मूल्य हुआ है तो जनता में भ्रम न फैलाये, आप धन जो खरीदते हो तो उसका पूरा चावल भारत सरकार खरीदती है और भारत सरकार ही आपको पैसा देती है तो इसलिए झूठ और भ्रम फैलाने की आवशयकता नहीं है।

कांग्रेस के झगड़े का खामियाजा राज्य की जनता भोग रही : अरुण साव

कांग्रेस पार्टी में चल रही अनबन पर अरुण साव ने तंज कसा है। साव ने कांग्रेस की अनबन पर बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस एक साथ होने का दिखावा करती है। कांग्रेस के आपस में खूब झगड़े है और उसका खामियाजा लगातार राज्य की जनता भोग रही है। आगे उन्होंने कहा कि, स्वयं संरक्षित भ्रष्टाचार और अपनी पार्टी के अंदरूनी झगड़े से भटकाने के लिए भूपेश जी नित नये प्रयोग करते हैं। पर जनता सब देख रही है, कुछ दिनों की बात है EVM से जवाब जरूर मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com