कोरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, जयराम रमेश ने कहा- भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा के सितामणि चौक से शुरू हो गई है।
कोरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू
कोरबा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरूRaj Express

हाइलाइट्स-

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज कोरबा से सूरजपुर के लिए हुई रवाना।

  • जयराम रमेश ने कहा- भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है।

  • राहुल बोले- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं दिखे पिछड़े।

रायपुर, छत्तीसगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ में है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा के सितामणि चौक से शुरू हो गई है। आज राहुल 12 किलोमीटर की बस यात्रा भी करेंगे। यात्रा का अगला पड़ाव ट्रांसपोर्ट नगर होगा, जहां से राहुल 5 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे। इसी बीच कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश का बयान सामने आया है।

बता दें कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरुआत कोरबा से शुरू हुई। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ट्विटर पर बताया कि आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारंभ। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा यह सफर जारी रहेगा।

जयराम रमेश ने कही यह बात:

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा कि, "बिहार की राजनीति में क्या कह सकते हैं। जब पलटी कुमार शासन कर रहे हैं, तो वे किस तरफ पलटी करेंगे किसी को नहीं पता फ्लोर टेस्ट होना जरुरी है। भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ने में लगी हुई है, RJD को तोड़ने में लगी हुई है और वो असफल होंगे।"

बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले थे। वह इस बीच असम समेत उत्तर पूर्व के राज्य, पश्चिम बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड और छत्तीसगढ़ गए। इसके बाद उनकी यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। राहुल की यात्रा का ना सिर्फ रूट कट किया गया है बल्कि यात्रा के दिनों में को भी कम किया गया है। इसका मतलब ये यात्रा अब 21 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। राहुल गांधी 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते यूपी में न्याय यात्रा लेकर प्रवेश करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com