सुशील आनंद शुक्ला का बयान
सुशील आनंद शुक्ला का बयान RE

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा धोखा दिया, उनके घोषणा पत्र पर लोगों को भरोसा नहीं: सुशील आनंद शुक्ला

CG News: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी किया है।

हाइलाइट्स-

  • कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी पर कसा तंज।

  • सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- बीजेपी ने हमेशा धोखा दिया, उनके घोषणा पत्र पर लोगों को भरोसा नहीं।

  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने दिया बयान।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कई मुद्दे को लेकर बयान दिया है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है, जिसको लेकर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, राज्य के लिए खुशी का दिन है। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के साथ-साथ किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू हो गई है, इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

वहीं, आज भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेता घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। इस मामले को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र पर लोगों को भरोसा नहीं है, भाजपा ने लगातार जनता को धोखा दिया है। चाहे वह केंद्र की सरकार हो चाहे वह रमन सरकार हो, उन पर भरोसा नहीं है। उनके भरोसा पत्र को भी लोग संदेह की दृष्टि से देखते हैं, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है।"

वहीं, सुशील आनंद ने बयान देते हुए कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से पराजित हो रही है इसलिए तमाम तरीके के केंद्रीय नेताओं को यहां छत्तीसगढ़ दौरे पर भेज रही है। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, AICC के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा है, सुकमा व महासमुंद में उनका दौरा प्रस्तावित है। वो एक बड़ी आम सभा को संबोधित करेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com