स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की जयंती
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की जयंतीSudha Choubey - RE

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर भूपेश बघेल ने किया सादर नमन

आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की जयंती है। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन किया है।

हाइलाइट्स-

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की जयंती आज।

  • आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर भूपेश बघेल ने किया सादर नमन।

  • भूपेश बघेल ने कहा- आचार्य भावे ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और आजादी की अलख जगाने में बिता दिया।

रायपुर, छत्तीसगढ़। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे की जयंती है। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन किया है। उन्होंने कहा कि, आचार्य भावे ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और आजादी की अलख जगाने में बिता दिया।

भूपेश बघेल ने कही यह बात:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "भूदान आंदोलन के प्रणेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर सादर नमन। आचार्य भावे जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और आजादी की अलख जगाने में बिता दिया। वे सामाजिक और रचनात्मक रूप से बहुत सक्रिय रहे। उन्होंने समाज में असमानता समाप्त करने का अथक प्रयास किया। आचार्य विनोबा भावे जी की शिक्षा और दर्शन हमें सही मार्ग दिखाते रहेंगे।"

मोहन मरकाम ने कही यह बात:

वहीं, मोहन मरकाम ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "आजीवन मानवता की सेवा में समर्पित रहे भूदान आंदोलन के जनक, महात्मा गांधी जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूँ। उन्होंने आजीवन गाँधीवादी विचारधारा के अनुरूप कार्य किया तथा सत्य व अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए अपना संपूर्ण जीवन गरीब एवं मानव कल्याण हेतु समर्पित कर दिया।"

बता दें कि, विनोबा भावे एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और भूदान आंदोलन के प्रणेता थे, जिनका मूल नाम विनायक नारहरी भावे था। आचार्य विनोबा भावे का जन्म 11 सितम्बर 1895 को रायगढ़, ब्रिटिश भारत में हुआ और उनकी मृत्यु 15 नवम्बर 1982 को पनवार, वर्धा में हुई। इन्हे भारत का राष्ट्रीय अध्यापक और महात्मा गांधी का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी का दर्जा प्राप्त हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com