बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से DRG का जवान घायल
बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से DRG का जवान घायलRE

Bijapur News: बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से DRG का जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से DRG का जवान घायल हो गया है।

हाइलाइट्स-

  • बीजापुर में आईईडी की चपेट में आने से DRG का जवान घायल।

  • घायल जवान प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

  • घायल को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

बीजापुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से DRG का जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम अरविंद एक्का है, जो प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। साथ ही इसे मौके से निकालकर बीजापुर जिला मुख्यालय लेकर आए हैं। घायल को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। आज शुक्रवार को बस्तर फाइटर, डीआरजी व कोबरा की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग पर गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरोली व कावडग़ांव की तरफ निकली हुई थी। तभी हिरोली कैम्प व कावडग़ांव के बीच हिरोली कैम्प से करीब तीन किलोमीटर दूर पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी जद में आकर बस्तर फाइटर के प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का गंभीर रूप से घायल हो गये।

बता दें कि, घायल जवान अरविंद एक्का को जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com