बिलासपुर: मंगला चौक के पास गिरी 3 मंजिला इमारत
बिलासपुर: मंगला चौक के पास गिरी 3 मंजिला इमारतSudha Choubey - RE

बिलासपुर: मंगला चौक के पास गिरी 3 मंजिला इमारत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप- लोगो में भारी आक्रोश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यहां मंगला चौक के पास तीन मंजिला मेडिकल दुकान की बिल्डिंग गिर गई।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यहां मंगला चौक के पास तीन मंजिला मेडिकल दुकान की बिल्डिंग गिर गई। बताया जा रहा है कि, इस बल्डिंग में श्रीराम मेडिकल स्टोर नाम से दुकान का संचालन होता था। तड़के सुबह बिल्डिंग गिरने की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लभगभ 6 बजे की बताई जा रही है। बिल्डिंग के किनारे से नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। जिसके कारण ये बिल्डिंग गिरी है और लोगों में आक्रोश है। बता दें, नगर निगम आयुक्त के बंगले से कुछ दूरी पर ये घटना हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इस घटना से लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है। राहत की बात यह है कि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है। हालांकि, बिल्डिंग गिरने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है और ना ही बिल्डिंग के अंदर कोई व्यक्ति दबा है या नहीं इसकी जानकारी सामने आई है।

बता दें कि, बिल्डिंग के ठीक नीचे नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि, निगम के द्वारा लापरवाही पूर्वक निर्माण किया जा रहा है। जिसका बड़ा खामियाजा आज एक घर गिरने से देखने को मिला। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के कारण ही घर का बेस कमजोर हुआ। जिसकी वजह से आज एक बड़ी दुर्घटना घटी।

वहीं, हादसे के बाद दुकान के मालिक ने बताया कि, लापरवाही पूर्वक नाला खुदाई की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी। मगर उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। बता दें, बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग स्थित मंगला चौक एक बेहद ही गहमागहमी वाला क्षेत्र है। यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co