कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत हुई खराब
कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत हुई खराबSocial Media

कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबीयत हुई खराब, CM बघेल ने फोन करके जाना हालचाल

छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरु रूद्र कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबियत अचानक बिगड़ गयी है।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के PHE मंत्री गुरु रूद्र कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, मंत्री गुरु रूद्र कुमार की तबियत अचानक बिगड़ गयी है। बता दें, बीते दिन शुक्रवार को अपने दौरा कार्यक्रम से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। वही, रूटीन चेकअप के बाद निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन लगाकर हालचाल जाना।

मिली जानकरी के अनुसार, पिछले 1 सप्ताह से निजी अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर ने बताया कि, उनके टेस्ट में ब्लड इन्फेक्शन पाए जाने की वजह है, लगातार वजन में गिरावट आ रही है। इसके बाद उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है। फ़िलहाल उनका सभी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। वे डॉक्टरों के सुझाव अनुसार आराम कर रहे हैं। वही, आगे के इलाज के लिए कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार को हैदराबाद रेफर किया जा रहा है।

खबर के अनुसार, मंत्री रूद्र कुमार गुरु का इलाज सप्ताहभर से रायपुर में ही चल रहा था। खून में इंफेक्शन की शिकायत को लेकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आगे बेहतर इलाज के लिए मंत्री दोपहर 12 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हुए हैं।

भूपेश बघेल ने जाना हालचाल:

बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार से टेलीफोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं, लोकसभा स्पीकर चरणदास महंत शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर रूद्रकुमार का हालचाल जाना था। खुद मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल में इसकी फोटो शेयर की थी।

वहीं, अगर गुरू रुद्र कुमार की बात करे, तो गुरू रुद्र कुमार एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार में लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री हैं। वे छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co