CG: कलेक्टर की कार्रवाई
CG: कलेक्टर की कार्रवाईSudha Choubey - RE

CG: कलेक्टर की कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव और दो आरईओ को कलेक्टर ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव और दो आरईओ को सस्पेंड कर दिया है।

CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कलेक्टर आज आज एक्शन मोड पर नजर आए। उन्होंने आज जगदलपुर में बड़ी कार्रवाई की है। यहां कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव और दो आरईओ को सस्पेंड कर दिया है। बता दें, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम आज लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के दौरे पर पंहुचे हुए थे, जहां वर्मी कंपोस्ट बनाने में लापरवाही बरतने पर दो आरईओ और एक सचिव को निलंबित कर दिया है।

बता दें कि, कलेक्टर लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के दौरे में पंहुचे हुए थे, जहां उन्होंने काम में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई कर बदरेंगा पंचायत के आरईओ और सचिव के साथ कुथर पंचायत के आरईओ को निलंबित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया पानी की गुणवत्ता का परीक्षण:

जानकारी के लिए बता दें कि, कलेक्टर विजय दयाराम ने लोहांडीगुडा विकासखण्ड के बड़ाजी में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने नल जल योजना द्वारा राजू भारद्वाज के घर के सामने के नल का पानी पीकर पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बड़ाजी को जल जीवन मिशन के तहत मॉडल ग्राम विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विकास कार्यों का किया अवलोकन:

वहीं, कलेक्टर विजय दायाराम के. ने लोहंडीगुड़ा पहुंचने के बाद यहां चल रहें विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान धुरागाँव स्थित रीपा में काम कर रही महिलाओं से उनके कार्य को लेकर चर्चा की। साथ ही धुरागाँव और बदरेंगा में वर्मी कंपोस्ट खाद सही नहीं बनने पर नाराज़गी ज़ाहिर की। साथ ही महिलाओं से उनकी आर्थिक गतिविधियों के बारे में पूछा और अधिक से अधिक गोबर ख़रीदी कर वर्मी खाद बनाने के कहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com