जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट
जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्टRE

CG Election 2023: जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, कुल 11 प्रत्याशियों के नाम हैं शामिल

CG Election 2023: आज बुधवार को अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में जनता कांग्रेस जोगी ने भी अपने उम्मीदवारो की दूसरी सूची जारी कर दी है।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट।

  • कुल 11 प्रत्याशियों के नाम हैं शामिल।

  • कोटा से रेणु व अकलतरा से ऋचा जोगी लड़ेंगी चुनाव।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियों की तैयारी जोरों पर है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है, वहीं भाजपा ने भी आज बुधवार को अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में जनता कांग्रेस जोगी ने भी अपने उम्मीदवारो की दूसरी सूची जारी कर दी है।

बता दें कि, जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जोगी) द्वारा जारी की गई, दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में रेणु जोगी और ऋचा जोगी का नाम शामिल हैं। रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी अकलतरा से चुनावी मैदान पर होंगी।

CG Election 2023: जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट
CG Election 2023: जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट

जानकारी के लिए बता दें कि, दूसरी सूची में प्रेमनगर से जगलाल सिंह देहाती, पाली- तानाखान से छत्रपाल सिंह कँवर, बिलासपुर से अखिलेश पाण्डेय, मस्तुरी से चांदनी भारद्वाज, जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा, कसडोल बाबा मनहरण गुरुसाई, रायपुर ग्रामीण मनोज बंजारे, गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय और भिलाई नगर से जहीर खान के टिकट दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co