CG News: हड़ताल पर गए 94 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित
CG News: हड़ताल पर गए 94 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबितSudha Choubey - RE

CG News: हड़ताल पर गए 94 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, आदेश हुआ जारी

आज स्वास्थ्य कर्मियों पर एक बार फिर गाज गिरी है। बता दें, वेतन समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर रहने वाले 94 स्वास्थ्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने।

  • हड़ताल पर गए 94 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित।

  • CMHO ने जारी किया आदेश।

CG News: छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगो को लेकर सरकार के सामने है, वही दूसरी तरफ आज स्वास्थ्य कर्मियों पर एक बार फिर गाज गिरी है। बता दें, वेतन समेत कई मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर रहने वाले 94 स्वास्थ्य अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि, विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी 21 अगस्त से हड़ताल पर थे। अब CMHO ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में 94 नाम शामिल है, ये वो स्वास्थ्य कर्मी है, जो हड़ताल पर बैठे हुए थे।

CG News: हड़ताल पर गए 94 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, आदेश हुआ जारी
CG News: हड़ताल पर गए 94 स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित, आदेश हुआ जारीSudha Choubey - RE

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त से हड़ताल पर थे। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग के काम काज पर बुरा असर पड़ा है। लोगों को इस दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सीएमएचओ ने बताया कि, हड़ताल की वजह से काम पर बुरा असर पड़ रहा था, जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी वेतन समेत कई मांगों को लेकर 21 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में होने वाले टीकारण, डायरिया की रोकथाम, डैंगू के रोकथाम, मलेरिया की रोकथाम गर्भवती महिलाओं की जांच, स्कूल हेल्थ समेत सभी कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे। प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए नोटिस भी भेजा था, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर अड़े रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com