CG News: सितंबर महीने 6 दिन बंद रहेंगी मांस मटन की सभी दुकाने, जारी किया गया आदेश

CG News: छत्तीसगढ़ से खबर आई है कि, नगर निगम सीमा क्षेत्र में इसी महीने 6 दिनों के लिए मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध के साथ ही पशु वध गृह भी बंद रखे जाएंगे।
CG News: सितंबर महीने 6 दिन बंद रहेंगी मांस मटन की सभी दुकाने
CG News: सितंबर महीने 6 दिन बंद रहेंगी मांस मटन की सभी दुकानेSudha Choubey - RE
Submitted By :
Sudha Choubey

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है।

  • सितंबर महीने 6 दिन बंद रहेंगी मांस मटन की सभी दुकाने।

  • निर्देश के उलंघन पर होगी कार्रवाई।

  • प्रतिबंधित दुकानों पर विशेष निगरानी का आदेश भी जारी किया गया।

  • मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध के साथ ही पशु वध गृह भी बंद रखे जाएंगे।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ से खबर आई है कि, नगर निगम सीमा क्षेत्र में इसी महीने 6 दिनों के लिए मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध के साथ ही पशु वध गृह भी बंद रखे जाएंगे। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर निगम आयुक्त को इन छह दिनों में प्रतिबंधित दुकानों पर विशेष निगरानी का आदेश भी जारी कर दिया।

इस दिन बंद रहेंगे मांस- मटन की दुकानें:

निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त एके हालदार के अनुसार, कल 7 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 12 सितंबर पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस, 19 सितंबर गणेश चतुर्थी, 20 सितंबर पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस, 25 सितंबर डोल ग्यारस, 28 सितंबर को अनन्त चतुदर्शी एवं 30 सितंबर को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के अवसर पर रायपुर परिक्षेत्र में स्थित पशु वध गृह एवं मांस- मटन बेचने वालों की दुकानों को बन्द रखने का आदेश दिया गया है।

निर्देश के उलंघन पर होगी कार्रवाई:

जानकारी के लिए बता दें कि, उक्त अवसर पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जब्त कर कार्रवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ यथोचित करवाई भी की जाएगी। उक्त अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी/ स्वच्छता निरीक्षक उपरोक्त आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे और अपने सम्बंधित क्षेत्रों में लगातार पर्यवेक्षक रखेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co