अचानक दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
अचानक दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सावRE

CG News: अचानक दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

छत्तीसगढ़ भाजपा में दूसरी सूची को लेकर तनाव देखने को मिला। इसी बीच आज गुरुवार को अचानक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली रवाना हुए।

हाइलाइट्स-

  • अचानक दिल्ली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव।

  • राष्ट्रीय नेतृत्व ने बुलाई बैठक।

  • अरुण साव के अचानक दिल्ली रवाना होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ भाजपा में दूसरी सूची को लेकर तनाव देखने को मिला। इसी बीच आज गुरुवार को अचानक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली रवाना हुए। खबर है कि, छत्तीसगढ़ संगठन के कुछ और नेताओं को भी साव के साथ दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व अचानक चुनावी मामले पर एक बैठक करने जा रहा है। उनके साथ और भी नेता दिल्ली रवाना हुए हैं।

बता दें कि, अरुण साव के यूं अचानक दिल्ली रवाना होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। खबर यह भी सामने आ रही है कि, संगठन में पिछले दिनों टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान की वजह से नाराजगी है। इस मामले पर चर्चा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष साव को दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ चुनाव संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे ओम माथुर, मनसुख मंडाविया भी साव के साथ गुरुवार को होने वाली बैठक में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में टिकट वितरण को लेकर मचे बवाल से संगठन नाराज है। इस मामले पर आज दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व की बैठक होगी। बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कई नेता दिल्ली रवाना हुए हैं। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडविया भी शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, प्रत्याशियों के संभावित नाम वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कई लोग इसपर अपनी नाराजगी जता रहें हैं। वहीं, राजिम में रोहित साहू को टिकट मिलने के बाद से भाजपाई इसका विरोध कर रहे। सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास के पुत्र गुरु खुशवंत साहेब को आरंग विधानसभा से टिकट मिलने की चर्चा के बाद कार्यकर्ताओ में नाराजगी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co