ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए क्लर्क
ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए क्लर्कRE

CG News: गरियाबंद में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए क्लर्क, खाते से 1.80 लाख रुपए पार

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हाई स्कूल के क्लर्क ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बता कर लूट लिए 1 लाख 80 हजार रुएये।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आई सामने।

  • गरियाबंद जिले में ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए क्लर्क।

  • ऑनलाइन ठगी कर खाते से 1.80 लाख रुपए पार।

गरियाबंद, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि, यहां हाई स्कूल के क्लर्क ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बता कर लूट लिए 1 लाख 80 हजार रुएये। ठग ने क्रेडिट कार्ड का बैंलेस राशि को क्लोज करने के लिए कलर्क से OTP माँगा और OTP नम्बर मांग कर लूट लिए 1 लाख 80 हजार रूपये। मामले की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि, व्यक्ति ने अपने आपको बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड का बैंलेस राशि क्लोज करने के नाम पर OTP मांगा और 15 मिनट के अंदर क्लर्क के खाते से 1 लाख 80 हजार रुपए उड़ा लिए। इस मामले में फिंगेश्वर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। आज से एक हफ़्ते पूर्व में भी गरियाबंद नगरपालिका के सीएमओ भी आनलाइन ठगी के शिकार हो गये थे।

आपको बता दें कि, ऑनलाइन ठगी से आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन ही रही है, पुलिस के लिए भी चुनौती है। इसे रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आमजन का सतर्क रहना। इसके लिए ही अभियान शुरू किया गया है। कोई भी व्यक्ति ठगी होने के 24 घंटे में पुलिस को शिकायत करता है, तो अविलंब अकाउंट और रुपयों का ट्रांजेक्शन फ्रीज करवाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com