CG News: कैबिनेट मंत्री अकबर की कार्यशैली से प्रभावित दर्जनों ग्रामीणों ने किया कांग्रेस में प्रवेश
हाइलाइट्स-
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आई सामने।
कैबिनेट मंत्री अकबर की कार्यशैली से प्रभावित दर्जनों ग्रामीणों ने किया कांग्रेस में प्रवेश।
कांग्रेस प्रवेश का यह कार्यक्रम ग्राम घुघरीखुर्द में सम्पन्न हुआ।
कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर विधिवत रूप से कांग्रेस में प्रवेश कराया।
कवर्धा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के काम और वनमंत्री मोहम्मद अकबर की विकास कार्यों के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर कवर्धा विकासखंड के ग्राम घुघरीखुर्द एवं ग्राम कोठार के दर्जनों नागरिकों ने कांग्रेस में प्रवेश किया है।
बता दें कि, वनमंत्री मोहम्मद अकबर की विकास कार्यों के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर कवर्धा विकासखंड के ग्राम घुघरीखुर्द एवं ग्राम कोठार के दर्जनों नागरिकों ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के दौरे के समय इन दोनों ग्रामों के निवासियों ने वनमंत्री से मिलकर कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जाहिर की। वहीं, ग्रामीणों की की भावनाओं का सम्मान करते हुए, मोहम्मद अकबर ने इनके कांग्रेस प्रवेश के लिए अपनी सहमति दी तथा इन लोगों को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर विधिवत रूप से इनका कांग्रेस प्रवेश कराया।
ग्रामीणों को कांग्रेस की सदस्य्ता दिलाने के बाद मोहम्मद अकबर ने कहा कि, कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी ग्रामवासियों का स्वागत है। कवर्धा विधानसभा के सभी क्षेत्रों में विकास के हर संभव कार्य किए गए है। भविष्य में भी हर समस्याओं के निदान के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।