CG News: जनपद पंचायत के कई अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, आदेश किया गया है जारी
हाइलाइट्स-
छत्तीसगढ़ में जारी है प्रशासनिक बदलाव।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
लिस्ट में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व विकासखंड अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में यहां कई प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आई है कि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, इंजीनियर समेत सहायक विकास विस्तार अधिकारी, मानचित्रकार, सहायक परियोजना अधिकारी, समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश में लिखा गया है कि, राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पदस्थ निम्नलिखित उप अभियंताओं को स्थानांतरित करते हुए, उनके नाम के सम्मुख दर्शित कॉलम -4 में उल्लिखित स्थान पर आगामी आदेश पर्यंत अस्थाई रूप से पदस्थ करता है।
जारी लिस्ट के अनुसार, इंद्रदेव मिश्रा, उप अभियंता को परि.क्रीई क्रमांक- जगदलपुर को नई पदस्थापना दी गई है। शेफर्ड खाखा उप अभियंता को जनपद पंचायत फरसाबहार जिला जसपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुरेश कुमार हिरकने, उप अभियंता को ग्रा.यां.सेवा उप संभाग बोड़ला, जिला कबीरधाम की जिम्मेदारी दी गयी है। व्यास नारायण, उप अभियंता को ग्रा.यां.सेवा उप संभाग गुरूर, जिला बालोद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, श्याम कुमार देवांगन, उप अभियंता को परि.क्रि. ई. बालोद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।