रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतSudha Choubey - RE

CG NEWS: रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, DRI की कार्रवाई में हुआ था गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से आई बड़ी खबर।

  • रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  • DRI की कार्रवाई में हुआ था गिरफ्तार।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, कैदी जेल में बेहोश होकर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वह जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गंज थाना का है। जहां एनडीपीएस मामले में कैदी जेल में बंद था। जिसके बाद कैदी जेल में बेहोश हो कर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि, परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था। पुलिस ने उसके पास से गांजा जब्त किया गया था। इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। गुरुवार को वह अचानक से जेल में गिर गया। उसके बाद उसे जेल के अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co