CG News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ाए तीन युवक
CG News: छत्तीसगढ़ में एकबार फिर देहव्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जिम्फरोशी के धंधे में शामिल 6 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर 6 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, सभी संदिग्ध हालत में पकड़ाए है। महिलाओं के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग को देह व्यापार के लिए प्रताड़ित कर उकसाने की शिकायत पर पिसोद और लछनपुर गांव में छापा मार कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने कुल 9 लोगों को पकड़ा है, जिसमें 1 कोरबा, 2 रायगढ़ और 6 जांजगीर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिक बालिका ने जांजगीर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर मारपीट की जा रही है। इस शिकायत पर पुलिस तत्काल एक्शन में आई और पुलिस ने एक टीम बनायी और मौके पर भेजा।
गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के हैं। सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं जांजगीर जिले के हैं। छापेमारी के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला:
नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों के खिलाफ अपराध क्रमांक 347/23 धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 भादवि के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।