कांग्रेस का संभागीय सम्म्मेलन
कांग्रेस का संभागीय सम्म्मेलनRE-Bhopal

CG Politics: कांग्रेस का संभागीय सम्म्मेलन, सीएम भूपेश बघेल, कुमारी सेलजा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद

कांग्रेस का संभागीय सम्म्मेलन: इस सम्मलेन के दौरान भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के लिए कहा कि "भाजपा राहुल गांधी से डरती है।"

CG Politics: आगामी विधानसभा चुनाव के चलते छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियां काफी एक्टिव हैं। आये दिन प्रदेश में कोई न कोई राजनीतिक कार्यक्रम की कहबै सुरतकहीयों में रहती है। इसी बीच कांग्रेस ने बिलासपुर में कांग्रेस का संभागीय सम्म्मेलन आयोजित किया है इसमें चुनाव के रणनीति को लेकर कव्हरचा की जा रही है। इस सम्म्मेलन में सीएम भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं। इसके पहले ये सम्म्मेलन जगदलपुर में था। अगला सम्म्मेलन दुर्ग में किया जाएगा।

भूपेश बघेल ने कहा -

इस सम्मलेन के दौरान भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के लिए कहा कि "भाजपा राहुल गांधी से डरती है।" इसके अलावा भूपेश बघेल ने अमित शाह के दुर्ग दौरे को लेकर कहा कि "पिछली बार उन्होंने जो नारा दिया था 65 पार, वह कांग्रेस के लिए था।"

मोहन मरकाम भी थे उपस्थित:

इस कार्यक्रम में पसीसी चीफ मोहन मरकाम भी उपस्थित थे। उन्होंने ना केवल भाजपा पर निशाना साधा बल्कि कांग्रेस में टिकट को लेकर भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि "साढ़े चार साल से बीजेपी नेता बिल में छुपे थे। अब कुकुरमुत्ते की तरह बाहर निकल रहें हैं। जनता समझ चुकी है कि जब चुनाव नजदीक आता है तभी भारतीय जनता पार्टी बाहर निकलती है। भाजपा में एक साल में दो बार नेता प्रतिपक्ष बदल दिया गया।" टिकट के बटवारे को लेकर मोहन मरकाम ने ऐलान किया की सर्वे के आधार पर जीतने वाले उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।

संभाग पर दिया जा रहा है ज्यादा जोर :

प्रदेश में आगामी चुनावों को कुछ महीने ही रह गए हैं। ऐसे में भाजपा संभाग स्तर पर प्रचार कार्यों में लगी है। इसी के चलते कांग्रेस भी संभागो पर विशेष ध्यान दे रही है। बिलासपुर संभाग मै कांग्रेस का पिछला प्रदर्शन अच्छा नहीं था इसलिए इस बार कांग्रेस यहां अपनी जोर आजमाइश कर रही है। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस सम्म्मेलन में दूर-दूर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने आये थे पर अव्यवस्था के चलते उन्हें बाहर ही इंतज़ार करना पड़ा। इसके चलते कुछ कार्यकर्ता नाराज़ नज़र आये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com