Cheti Chand Festival 2023
Cheti Chand Festival 2023Social Media

Cheti Chand Festival 2023: छत्तीसगढ़ में चेटीचंड्र पर रहेगी छुट्‌टी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये घोषणा

Cheti Chand Festival 2023: सीएम भूपेश बघेल शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें बर्सी महोत्सव में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने अवकाश की घोषणा की।

Cheti Chand Festival 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें बर्सी महोत्सव में शामिल हुए। सीएम बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के वर्सी महोत्सव में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भी कई श्रद्धालू शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बघेल ने की अवकाश की घोषणा :

शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम का अंतिम दिवस हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने चेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। शदाणी दरबार की ओर से पवित्र सरोपा भेंटकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया।

सीएम ने किया सीडी का विमोचन:

मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। साथ ही उनके इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आभार भी प्रकट किया।

पीठाधीश संत के साथ ये हुए शामिल :

इस अवसर पर शदाणी दरबार में सीएम बघेल के साथ पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिरलाल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

Cheti Chand Festival 2023
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना कहा- भाजपा की सोच प्रजातंत्र के लिए हानिकारक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com