BJP कार्यकर्ताओं पर हुई FIR दर्ज
BJP कार्यकर्ताओं पर हुई FIR दर्ज Social Media

Chhattisgarh: विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, BJP कार्यकर्ताओं पर हुई FIR दर्ज

छत्तीसगढ़: रायपुर में विधानसभा का घेराव बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हुई जिससे BJP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हुई हैं।

छत्तीसगढ़। रायपुर की पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ की विधानसभा पर घेराव करने के दौरान रायपुर पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की जोरदार झादफ हो गई जिसके चलते बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रायपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।

15 को किया था विधानसभा का घेराव :

बता दें, रायपुर में 15 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया था। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई थी। कुछ जगहों पर तोड़फोड़ के हालात भी बन गए थे। इस मामले में रायपुर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। एएसपी डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने और कुछ जगहों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने जैसे आरोप के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया गया हैं।

ये हैं घेराव की वजह :

प्रदेश में पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद अभी भी जारी है। कांग्रेस ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर योजना वापस ले ली। वही दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि राज्य सरकार ने योजना में अपने हिस्से का पैसा नहीं दिया इसलिए गरीबों को मकान नहीं मिला। इसी घटना का पूरा विरोध करते हुए विधानसभा का घेराव 15 मार्च को किया गया था जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर घेराव किया। और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

दो अलग अलग जगह किया केस दर्ज:

बता दें, अलग- अलग कार्यकर्ताओं के समूह पर दो एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 147 के तहत नगर निगम जोन 9 के अफसरों ने केस दर्ज कराया है। जबकि दूसरी FIR में धारा 147, 332, 353 और 186 के तहत विधानसभा थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। दर्ज की गई FIR में विधानसभा में पीडब्ल्यूडी विभाग के बांस बल्ली और टीन शेड के बैरिकेड पिरदा चौक पर लगाए गए थे । सभी जगहों पर बांस बल्ली और टिन शेड बैरिकेड के और लोहे के डिवाइडर को तोड़कर सरकारी संपत्ति को भाजपा नेताओं ने नुकसान पहुंचाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com