छत्तीसगढ़ सीएम बघेल का दावा, 2024 लोकसभा चुनाव में UPA को मिलेंगी 300 सीट
Politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने दावा किया है कि, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वाले यूपीए गठबंधन (UPA Alliance) को तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने यह दावा शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए किया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जबाब दिए।
दरअसल सीएम बघेल (CM Baghel) दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जबाब में कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देश भर में माहौल बन रहा है वादे और दावे दोनों ही खोखले निकले है। जनता झूठ को समझने लगी है, आगामी चुनाव में जनता ही सबक सिखाएगी।
2004 से अब तक के लोकसभा चुनाव में UPA:
UPA पार्टी का गठन 2004 में हुआ था उस समय UPA (United Progressive Alliance) लोकसभा में इसकी सीट 218 थी। यह UPA पार्टी की पहली पंचवर्षी थी। दूसरी लोकसभा चुनाव वर्ष 2009 में हुए जब UPA ने सीटों में बढ़त करते हुए सीटों की संख्या 262 हो गई थी। इसके बाद 2014 में सीट घटकर 60 हुई। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में UPA ने एक बार फिर कम बैक करने की कोशिश की जिसमे कुछ हद तक तक सफलता मिली। 2019 के चुनाव में UPA की साथ 60 से बढ़कर 91 हो गई। जिसके बाद आज सीएम बघेल ने एक बार फिर UPA के कम बैक को लेकर बड़ा दवा किया है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में UPA का बेहतरीन टक्कर देखने को मिलेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।