महिला आरक्षक ने पुलिस अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप
महिला आरक्षक ने पुलिस अफसरों पर लगाया गंभीर आरोपSudha Choubey - RE

छत्तीसगढ़: महिला आरक्षक ने पुलिस अफसरों पर लगाया गंभीर आरोप, कलेक्टर ने गठित की जांच कमेटी

कांकेर जिले में महिला पुलिस आरक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आत्मदाह करने की धमकी दी है।

कांकेर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, कांकेर जिले में महिला पुलिस आरक्षक पद्मिनी साहू ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आत्मदाह करने की धमकी दी है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी महिला आरक्षक पर अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, कलेक्टर ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षक पद्मिनी साहू कार्यालय कांकेर में महिला प्रकोष्ठ में कार्यरत है। एडिशनल एसपी रत्ना सिंह ने इस बारे में बताया कि, उसके खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही का मामला सामने आ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने ये शिकायत भी की थी कि अपनी मर्जी करते हुए पद्मिनी साहू ने एक साथ 4 दिन की उपस्थिति रजिस्टर में लगा दी और फिर ड्यूटी से गायब हो गई। जब उसकी ये चोरी पकड़ी गई, तो उसे विभाग ने नोटिस जारी किया।

एडिशनल एसपी रत्ना सिंह ने बताया कि, महिला आरक्षक को नोटिस जारी करने के बाद उसने अपने अधिकारियों और एक महिला सहकर्मी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला आरक्षक ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए, 19 मई को आत्मदाह करने की धमकी दी है, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित कर दी है। वहीं, महिला सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनीता नेताम ने आरक्षक पद्मिनी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसपी शलभ सिन्हा को इससे संबंधित शिकायत सौंपी है।

बता दें कि, महिला आरक्षक पद्मिनी साहू ने अधिकारियों पर गंदी नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। उसने अपने ज्ञापन में लिखा है कि, वो अविवाहित है और उस पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी गंदी नजर रखते हैं। जब उसने उनकी डिमांड को पूरा नहीं किया, तो अब उसे प्रताड़ित कर रहे हैं, इन सबसे तंग आकर वो 19 मई को कलेक्टर कार्यालय परिसर में आत्मदाह करना चाहती है, इसके लिए अनुमति दें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com