मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सौरव गांगुली से मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सौरव गांगुली से मुलाकातRE

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुलाकात

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सौजन्य मुलाकात की।

हाइलाइट्स-

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

  • गांगुली ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं।

  • सौरव गांगुली ने बताया- पहली बार आया हूं छत्तीसगढ।

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सौजन्य मुलाकात की। गांगुली ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि, पहली बार वे छत्तीसगढ़ आए हैं।

गांगुली ने सीएम को भेंट किया अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर गांगुली का बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वन भैंसे की मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। गांगुली ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान श्री जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुलाकात
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुलाकातRE

सीएम साय और सौरव गांगुली के बीच विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा:

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौरव गांगुली की क्रिकेट के अलावा छत्तीसगढ़ और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि, क्रिकेट में उनकी इतनी रुचि थी कि, गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में उन्होंने बताया कि, हमारे यहां हॉकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं, इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।

इस मौके पर सौरभ गांगुली ने कहा कि, "वो पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं, यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि, यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि, आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। मुख्यमंत्री ने बताया कि, केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com