स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय का  लोकार्पण
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय का लोकार्पणSudha Choubey - RE

CM बघेल ने कांकेर में प्रदेश के पहले स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय का किया लोकार्पण

आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में प्रदेश के पहले स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय का लोकार्पण हुआ, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल के तौर पर किया।

हाइलाइट्स-

  • कांकेर में खुला प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को किया संबोधित

  • मौके पर मुख्यमंत्री से जिले में शिक्षा हमर लक्ष्य अभियान के तहत चयनित छात्रों ने बातचीत की

रायपुर, छत्तीसगढ़। आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय का लोकार्पण हुआ, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल के तौर पर किया। कार्यक्रम स्थल से संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी सहित और विधायक भी जुड़े।

बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी महाविद्यालय का लोकार्पण किया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री से जिले में शिक्षा हमर लक्ष्य अभियान के तहत चयनित छात्रों ने बातचीत की। जिले के 75 बच्चों ने जेईई में क्वालीफाई किया है। इसमें से 3 बच्चों का चयन एनआईटी रायपुर एवं 1 बच्चे का चयन सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर में हो चुका है। इन चारों छात्रों को पढ़ाई हेतु सहयोग राशि प्रदान की गयी।

भूपेश बघेल ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, "छत्तीसगढ़ के गरीब से गरीब परिवार के छात्रों को भी उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हमने वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की। यह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई। भेंट मुलाकात के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्री में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की मांग की जाती थी।"

उन्होंने कहा कि, "स्कूलों के साथ- साथ हमने स्वामी आत्मानंद होने अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों की भी शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस साल 10 कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है, इन्हीं मैं से एक कॉलेज का लोकार्पण आज कांकेर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से जो बच्चे हायर सेकंडरी स्कूलों से पढ़कर निकलेंगे, उन्हें स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालयों में आगे भी इसी माध्यम से शिक्षा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बस्तर संभाग के सभी जिलों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम किया गया है। बस्तर संभाग के 314 बंद स्कूलों को पुनः खोला गया है।"

बता दें, प्रदेश में आज स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिंदी माध्यम के 350 स्कूल संचालित है। इसी तर्ज पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों की शुरुआत की, इस साल 10 कॉलेज खोलने का लक्ष्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co