मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेलSudha Choubey - RE

सीएम बघेल का बयान, कहा- चुनाव आते-आते भाजपा फिर प्रभारी बदल सकती है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "चुनाव से पहले उनके प्रभारी न बदल जाएं।"

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को देखते हुए प्रदेश की दोनों ही पार्टियां एक्टिव मोड पर है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश का दौरा कर रहा है। वहीं, चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, "चुनाव से पहले उनके प्रभारी न बदल जाएं।" मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बात मीडिया के एक सवाल के जवाब में कही।

भूपेश बघेल ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के लगातार दौरे से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि, "चुनाव आते-आते कहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी ना बदल जाएं। पहले दग्गुबती पुरंदेश्वरी बदल दी गई थीं, उनकी जगह अब ओम माथुर है। ओम माथुर काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो भी कार्यकर्ताओं को एक नहीं कर पा रहे है।"

अमित शाह और जेपी नड्डा के दौरे पर कही यह बात:

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, "जब मैं बस्तर गया था, तो पहले बोले प्रधानमंत्री आएंगे, फिर बोले अमित शाह आएंगे, अब आप बता रहे हैं कि, नड्डा आ रहे है। चुनाव आ रहा है, सब तो आएंगे ही, चार महीने घूमेंगे। अच्छा है जो हमने काम किया वो देखेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे तो कर्नाटक का चुनाव लड़ा था, क्या हश्र हुआ।"

डॉ. रमन सिंह पर साधा निशाना:

इसके आलावा भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पर भी निशाना साधा। भूपेश बघेल ने कहा कि, "वे कार्यकर्ताओं से, जनता से दूर हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री हैं, पर मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा है, लगातार उनके कमांडो का घेरा मजबूत होते जा रहा है।"

भाजपा में लगातार सामाजिक और प्रतिष्ठित लोगो के प्रवेश से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, "बीजेपी में लोग आ रहे हैं, यह बताने की कवायद है। अनुज शर्मा तो पहले से ही उनके साथ था, और जो लोग अभी बीजेपी में आए, वो किसी पार्टी में तो नहीं थे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co