CM Baghel Taunt on BJP
CM Baghel Taunt on BJPRaj Express

CM बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-15 साल कमीशनखोरी की इसलिए 15 सीटो पर सिमट गई BJP

CM Baghel Taunt on BJP: रमन सिंह पर तंज कसते हुए CM ने कहा कि, BJP सरकार ने बड़ी तादाद में राशन कार्ड बनते थे, लेकिन चुनाव के बाद 15 लाख राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए।

CM Baghel Taunt on BJP: छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल तैयार हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपना उल्लू सीधा करने में लगी है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ बीजेपी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार बयानबाजी कर रहे है। इसी कड़ी में सीएम बघेल का बयान सामने आया है, जिसमें बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी के रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि, BJP सरकार ने बड़ी तादाद में राशन कार्ड बनते थे, लेकिन चुनाव के बाद 15 लाख राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए।

भाजपा ने सिर्फ कमीशनखोरी की: सीएम बघेल

सीएम बघेल ने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 15 सालों में सिर्फ कमीशन खोरी का कार्य किया। भाजपा सरकार ने चप्पल, टिफिन, मोबाईल, टैबलेट वितरण योजना में कमीशन खाने का काम किया। डॉ. रमन सिंह खुद को चांवल वाले बाबा कहलवाते थे, लेकिन उन्होंने चांवल, धान, खदान में गड़बड़ी कर घोटाला किया। भाजपा की सरकार ने बड़ी तादाद में राशन कार्ड बनते थे, लेकिन चुनाव के बाद 15 लाख राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए। चप्पल वितरण योजना का तो यह हाल कि हितग्राही को एक चप्पल 6 नंबर की तो दूसरी चप्पल 8 नंबर की मिलती थी।

आगे सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपा ने हमेशा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों को अपमानित करने का कार्य किया है। भाजपा 15 सालों तक छत्तीसगढ़ में सरकार में रही, लेकिन पिछले चुनाव में 15 सीटों पर सिमट गई। ये इस बात का सबूत है कि भाजपा सरकार ने जनता के लिए कार्य करने के बजाय जनता को छलने का कार्य किया है।

बीजेपी हो रही है दुःखी :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार पुरखो के सपनों को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी के संतानों की सेवा के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार अपनी योजनाओं के जरिए जनता के जेब में सीधे पैसे डाल रही है। पिछली सरकार 7 तरह के लघु वनोपज की खरीदी करती थी। अब 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को भरपूर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रही है। कांग्रेस की सरकार जिस तरह अपनी न्याय योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, उससे प्रदेश में खुशहाली का वातावरण है। इसे देखकर भाजपा काफी दुखी हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com