गोधन न्याय योजना
गोधन न्याय योजना Sudha Choubey - RE

सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को ट्रांसफर की 15.29 करोड़ रूपए की राशि

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 15.29 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की।

हाइलाइट्स-

  • भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरित किया

  • कुल 15.29 करोड़ रूपए की राशि जारी किये है।

  • गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए जारी हुआ।

  • गोधन न्याय योजना की देशभर में हो रही सराहना।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास से गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 15.29 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया गया था। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया। बता दें, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 541.66 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसमें गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि आज जारी की। इसके साथ ही गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी की।

भूपेश बघेल ने कही यह बात:

इस मौके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, गोधन न्याय योजना की देशभर में हो रही सराहना है। कई राज्य गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू कर रहे हैं। इस योजना ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को पर स्वावलंबी बनाया है। किसानों में पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ी है।

बता दें कि, इस योजना ने देश को एक मॉडल प्रदान किया है। देश के कई राज्य गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू कर रहे हैं। इससे न केवल महिलाएँ स्वावलंबी बन रही हैं, बल्कि किसानों में भी पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com