किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम साय, पुण्यात्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा पहुंचकर जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए।
किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम
किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएमRE

हाइलाइट्स-

  • किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय।

  • किरण सिंहदेव के पिता के पुण्यात्मा की शांति के लिए की प्रार्थना।

  • जपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता का निधन हो गया।

रायपुर, छत्तीगढ़। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का बीते दिन बुधवार को निधन हो गया, लक्ष्मी नारायण देव104 साल के थे। जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज गुरुवार 18 जनवरी को सुकमा में उनके गृहग्राम में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत भाजपा के कई नेता लक्ष्मी नारायण देव अंतिम दर्शन करने सुकमा पहुंचे हुए हैं।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा पहुंचकर जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ,पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की।

विष्णु देव साय ने कही यह बात:

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, "ईश्वर सत्यं, जगत मिथ्या" भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव जी के पूज्य पिताजी स्व. कुमार लक्ष्मी नारायण देव जी के सुकमा स्थित निवास स्थान में उनके पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उनसे विधि के विधान को स्वीकार कर धैर्य धारण करने का अनुनय करता हूँ, ॐ शांति।"

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का बुधवार को निधन हो गया। वो 104 साल के थे। जगदलपुर के वृंदावन कॉलोनी में अपने निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। किरण सिंहदेव के करीबियों ने बताया कि, लक्ष्मी नारायण देव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 17 जनवरी की सुबह 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे जयदेव के वृंदावन कॉलोनी स्थित घर में लक्ष्मी नारायण देव का निधन हुआ।

बता दें, सुकमा जाने से पहले सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार में राम वन गमन पथ में भी भ्रष्टाचार के सवाल पर सीएम ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए हैं, जो भी लगेगा कि जहां भ्रष्टाचार हुआ हैं, उस पर जांच कमेटी बैठाएंगे। इस मौके पर मंत्री केदार कश्यप ने भी मीडिया से बाद की. इस दौरान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस दूर नजर आ रही वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कभी राम को लेकर राजनीति नहीं की। भगवान राम हमारे आस्था का केंद्र है, सबकी मंशा है कि, भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए, लेकिन कुछ लोग और पार्टी है, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com