CM विष्णु देव साय ने गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में फरसाबहार विकास खंड अंतर्गत गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया।
गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ
गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभRE

हाइलाइट्स-

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का किया शुभारंभ।

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने जशपुर जिले में फरसाबहार विकास खंड अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कही यह बात:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज फरसाबहार विकासखंड के तामामुंडा में एक जनसभा के बाद कहा कि, पत्थलगांव जिले का सबसे दूरस्थ और दूसरा बड़ा शहर है। यहां शासकीय कार्यों की सुविधा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय की शुरुआत की जाएगी।

सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार बन गई है,इसलिए नक्सली उन्मूलन के कामकाज में भी तेजी आ गई है, इसी से बौखलाकर नक्सली भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा रहे है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सरकार ने बस्तर के दूरस्थ अंचल में 14 नए सुरक्षा कैंप खोले हैं तथा समस्या से निजात पाने के लिए (नियद नेलानार) योजना प्रारंभ की गई है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां भगवान कृष्ण की पूजा कर तीन दिवसीय अखंड "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे- हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे" कीर्तन एवं अधिवास समारोह का शुभारंभ किया और परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस मौके कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। बता दें, मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पत्थलगांव में लिंक कोर्ट का शुभारंभ करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि, गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए ₹ 32 लाख की स्वीकृति। इसके साथ ही फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु ₹ 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु ₹ 12 लाख की राशि की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके साथ ही फरसाबहार विकासखंड के तपकरा में भी सीएम साय की आमसभा और लोकार्पण कार्यक्रम होगी। स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com