कांग्रेस नेता दौलत रोहड़ा का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक
रायपुर छत्तीसगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फाफाडीह निवासी दौलत रोहड़ा का आकस्मिक निधन हो गया। नेता के निधन की खबर के बाद पूरा शहर गम लहार में डूब गया हैं। सीएम भूपेश बघेल ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फाफाडीह निवासी दौलत रोहड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया हैं।
सीएम बघेल ने किया ट्वीट :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए वरिष्ठ नेता और समाजसेवी दौलत रोहड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया हैं। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि, "कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी दौलत रोहड़ा जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएँ दी। झीरम हमले में घायल होने के बाद भी वे सेवारत रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को दुःख सहने की हिम्मत दे"
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दौलत रोहड़ा स्व.नानकराम रोहड़ा के पुत्र, जयरामदास व कुमार रोहड़ा के भाई व दिनेश रोहड़ा के पिता थे। कांग्रेस की राजनीति में वे पूरे समय स्व.विद्याचरण शुक्ल के प्रति प्रतिबद्ध रहे। शुक्ल के निधन के बाद भी वे उनके परिवार के साथ जुड़े रहे। झीरम घाटी नक्सल हमला में भी वे श्री शुक्ल के साथ थे। विनम्र स्वभाव के रोहड़ा सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहते थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।