कांग्रेस किसी से डरेगी नहीं चाहे कितनी भी एजेंसियां पीछे लगा दो : राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
Mallikarjun Kharge Visit Chhattisgarh: जांजगीर- चांपा। भाजपा डर गई है इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई को लगा दिया क्यूंकि उसे पता है ये झुकने और डरने वाले नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने जो कहा है, वो करके दिखाया है। हमारा नाम नही हमारा काम बोलता है। नेहरू जी और गांधी जी ने इस देश के लिए जो कुछ किया कोई नहीं भूलेगा। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जांजगीर- चांपा में भरोसे के सम्मेलन में कही है।
आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- छत्तीसगढ़ की जनता ने सारे हिन्दुस्तान के नेताओं को यहाँ बुला कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर दिया है पर कांग्रेस यहाँ सिर्फ नहीं इतनी मजबूत है कि कांग्रेस की शक्ति को कोई तोड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि, लाइट नहीं थी, मैंने लाइट लगा दी। मोदी के पहले क्या लाइट नहीं थी। ये लोग पूछते है कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में क्या किया। हर जगह जाते है कुछ न कुछ बोलते है।
मणिपुर हिंसा पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष :
कांग्रेस को जो शक्ति मिली है वो छत्तीसगढ़ के लोगों की वजह से मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते में यहाँ आया हूँ, भूपेश जी ने कहा था कि मुझे यहाँ 11 अगस्त को आना है, पर मैं मणिपुर में हो रही हिंसा की वजह से नहीं आ पाया। इसके लिए मैं आपसे माफ़ी चाहता हूँ। मणिपुर का मामला बहुत गंभीर है वहां कई लोगों के घर जला दिए है। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। गाड़ियों को आग के हवाले किया जा रहा हैं। लोगों को मार रहे है।
हम यह चाहते थे कि, देश के पीएम मणिपुर पर मुँह खोलेंगे। पर उन्होंने कुछ नहीं बोलै। हमारे नेता राहुल गांधी वहां गए, बच्चों से मुलाकात की बात की। हमारे कई सांसद मणिपुर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस बात को उन्होंने संसद में रखा और सवाल किए लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बोला। प्रधानमंत्री कहते है कि, में देश का नंबर वन लीडर हूँ इसलिए हम चाहते थे कि, वो पार्लियामेंट में आये और मणिपुर की दशा पर बोले लेकिन प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।
उन्होंने कहा कि, हमने राज्यसभा में यह तय किया कि, राज्यसभा में 267 पर चर्चा हो लेकिन वो 167 पर चर्चा देने को राजी हुए। 267 में सारे मेंबर्स को बोलने का मौका मिलता है और वो इसका जबाब भी दे सकते है। हमारी पार्टी ने उनसे मणिपुर के हालातों को लेकर कई सवाल किये लेकिन पीएम ने उनके सवालों के जबाब भी नहीं दिए। इसकी जगह उन्होंने कांग्रेस का मजाक उड़ाने का काम किया। मणिपुर में इतने लोग मर रहे है, महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है वहां पीएम क्यों नहीं गए वहां जाने के लिए पीएम डर रहे है। लाखों शरणार्थी मणिपूर्ण में रोजी- रोटी का इंतजार कर रहे है उनके लिए पीएम क्या किया है अभी तक?
राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की लेकिन बीजेपी सिर्फ नीचा दिखाने की कोशिश करती है। पहली महिला सांसद मिनीमाता को मैं प्रणाम करता हूँ और वो इस इलाके में जो समाज के लिए काम करना चाहती थी वो कांग्रेस करेगी। कांग्रेस के राज में आप जो भी मांगोगे आपको मिलेगा। भूपेश सरकार ने सभी को कुछ न कुछ दिया है इसलिए छत्तीसगढ़ के लोग संतुष्ट है। मुझे विश्वास है आने वाले समय में भी आप भारी बहुमतों से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार लाएंगे... ऐसी में आशा करता हूँ। छत्तीसगढ़ की सरकार न्याय योजनाओं से समाज के अलग अलग वर्गों को सीधे लाभान्वित करने का काम कर रही है। पूरे देश में इस तरह की यह अपने आप में अकेली योजना है। आने वाले चुनाव में आप एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी को चुने, क्योंकी हमे देश को बचाना हैं और छत्तीसगढ़ जैसी तरक्की पूरे देश में लाना है।
सीएम भूपेश बघेल का उद्बोधन
आज साढ़े चार सौ करोड़ के भूमिपूजन और लोकार्पण आज राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े ने किया। कका अभी जिन्दा है... से अपना सम्बोधन शुरू करते हुए कहा- रमन सरकार की सरकार कमीशन खोर की सरकार यही। जिसकों जरूरत नहीं थी उसके पास 4-5 राशन कार्ड थे, और जिनकों जरूरत होती थी उनके पास एक भी नहीं था। 5 साल पहले किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था, हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया।
बिना किसी बिचौलियों के किसानों के खाते में पैसा सीधे अंतरित किया जा रहा है। हमने 107 लाख मैट्रिक टन धान किसानो से खरीदा है। मोदी और रमन सिंह ने धान की कीमत केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने का झूठ बोलते हैं। लबरा की सरकार थी, हमारी सरकार बनने के बाद राहुल गांधी के किए गए वायदे की सबसे पहले पूरा किया। बीजेपी ने चावल में कमीशन खाया, शौचालय का कमीशन खाया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जनता को अधिकार संपन्न बनाने का काम कर रही है।
हमने किसानों से कर्जा माफी का वादा किया था और उस वादे को निभाया। पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए। 42 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने आम जनता को अधिकार संपन्न बनाने का कार्य किया। सांस्कतिक क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने देवगुड़ी योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ आदि योजनाओं के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जैतखाम बनाने का काम गांव-गांव में शुरू होगा। सभी समाज के लिए सरकार ने भवन बनाने के जमीन और राशि दी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 15 साल में 15 सीट में सिमट गई है. ईडी-आईटी का सहारा ले रहे हैं। ईडी-आईटी हमारे लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन वोट नहीं दिला सकती। हमारी जनता कांग्रेस को जीत दिलाएगी।
कुमारी सेलजा ने कहा- आज यह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। आज हम हमारी सरकार को भरोसे की सरकार इसलिए कहते है क्यूंकि अपने हमें भरोसा दिलाया है आप लोगों के लिए काम करके। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा, हमारे चुनाव की तैयारी 5 साल पहले शुरू हो चुकी है। भूपेश सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया। आगे भी हम सब मिलकर काम करेंगे।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, भरोसा शब्द कहा से आया, कांग्रेस ने 15 साल बाद भूपेश की सरकार बनाई, शपथ लेने के बाद से ही वादा निभाना शुरु किए, जिसके कारण प्रदेश की जनता से किए वादों को पूरा करना शुरु कर प्रदेश की जनता का भरोसा जीता।
भरोसे का सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने भूपेश बघेल पर भरोसा किए। जनता ने भूपेश पर भरोसा किया। भूपेश बघेल ने मंत्री मंडल, विधायकों पर भरोसा किए और आगे इस बार फिर से जीत दिलाएंगे और जनता को भरोसा दिलाने यहां आए हैं। महंत ने कहा, इस अंचल ने सदैव कांग्रेस का साथ दिया है। कांग्रेस ने भूपेश बघेल और उसके मंत्रीमंडल पर भरोसा किया। आज यही जनता का भरोसा है। 15 साल के कुशासन के बाद ये भरोसा मिला है।
कांग्रेस के भरोसे के सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, बीते 15 साल के बाद ऐतिहासिक समर्थन के साथ कांग्रेस की सरकार बनी।15 साल में भूख, गरीबी, भ्रष्टाचार प्रदेश में चरम पर था। नक्सलियों के नाम पर फर्जी एनकाउंटर, महिलाओं के साथ अत्याचार, लोगों के घर जलाए जाते थे। कांग्रेस सरकार आने के बाद आदिवासियों को उनका हक मिल रहा है. बस्तर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। छग में तालमेल के साथ फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
उपमुख्यमंत्री टी एस सिंघदेव का सम्बोधन - उपमुख्यमंत्री ने मंच पर उपस्थित सभी मंत्रीगण और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सरकारिन योजनाओं के विभिन्न हितग्राहियों के राशि वितरण को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ में हमने देखा कोई बिचौलिया नहीं सीधे हितग्राहियों के खातों में राशि पहुंच रही है। प्रदेश में जहाँ भी बिजली बाधित है वहां विभाग ने 2 दिनों में बिजली शुरू की जाएगी। 6 महीने तक भी बिजली बिल नहीं पटाया है तो भी 400 यूनिट बिजली माफ़ होगी। भरोसा रखियेगा आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार आपके हित में काम करेगी। हम दोबारा जीत कर आएंगे और आपकी सेवा करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर में आयोजित "भरोसे का सम्मेलन" में विभिन्न योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि का चेक वितरित किया। भरोसे का सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री के साथ 467.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शॉल, श्रीफल, पारम्परिक बांस की टोपी भेंट की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।