Mallikarjun Kharge in Bharose Ka Sammelan
Mallikarjun Kharge in Bharose Ka Sammelan RE

हम हमेशा गरीबों की भलाई के लिए सोचते है, नाम मशहूर करने के लिए नहीं: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge in Bharose Ka Sammelan: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, हमारे यहाँ एक कहावत है ऊपर शेरवानी और अंदर परेशानी कि तारीफ तो खूब करते है हमारी लेकिन देने का कुछ नहीं है।

Mallikarjun Kharge in Bharose Ka Sammelan : राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कहा कि, गाँधी जी ने कहा था में ऐसे भारत का निर्माण करूँगा जिसमें गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करे की यह देश उनका है। छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों की सरकार है और यहाँ पर किसान बहुत आगे बढ़ रहा है। हम हमेशा गरीबों की भलाई के लिए सोचते है, नाम मशहूर करने के लिए नहीं करते है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरोसे के सम्मेलन में कही है।

आगे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, किसानों की धान खरीदने वाली किसकी सरकार है, यह जो गरीबों के बारे में सोचने वाले लोग कांग्रेस में है। 19 लाख किसानों का ऋण कांग्रेस ने माफ़ किया। आदिवासी भाइयों और बहनों को 101 लाख एकड़ वन भूमि पर वनाधिकार दिया। भाजपा सरकार में बेरोजगारी का भत्ता 300 रुपए था जिसे कांग्रेस ने बढ़ाकर 2500 दिया।

मल्लिकार्जुन ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि, राम सड़क योजना और मिलेट मिशन को केंद्र सरकार ने भी सराहा है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की लेकिन जब लोगों को कुछ देने का होता है तो कुछ दिए नहीं। हमारे यहाँ एक कहावत है ऊपर शेरवानी और अंदर परेशानी कि तारीफ तो खूब करते है हमारी लेकिन देने का कुछ नहीं है।

आगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, भाजपा छत्तीसगढ़ का नाश करना चाहते है लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग मजबूत है। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा अभी जो काम हो रहा है ऐसा काम बीजेपी की सरकार की तरफ से कभी इस प्रदेश में कभी नहीं हुआ। नीटायोग की रिपोर्ट में आया है कि, बीते पांच सालों में छत्तीसगढ़ में चालीस लाख लोग गरीबी के दायरे से बाहर आये है।

तो फिर यह क्यों बार-बार पूछते है कि अपने क्या किया है इतने सालों में रिपोर्ट दो...। शाह साव, नड्डा साव यह है हमारी रिपोर्ट आप लेके जाइये। अगर पीएम नरेंद्र मोदी जी भी रिपोर्ट देखेंगे तो उनको लग्गी कि, उन्होंने गुजरात में पिछड़ी वर्ग के लिए कुछ नहीं और यहाँ भूपेश बघेल की सरकार यह सबकुछ कर रही है। भूपेश बघेल और उनके सभी साथी दौड़ में सबसे आगे दौड़ रहे है।

भारत विरोधी बात पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, ये लोग बोलते है कि, हम विरोधी है भारत बोलने का। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी जी पैदल चले उसका नाम ही था भारत जोड़ो। भारत जोड़ने में हम लगे है उसका टुकड़े टुकड़े करने में आप लोग लगे हुए है। चार हजार पांच सौ किलोमीटर चले राहुल गाँधी जी, तुम कहाँ चल रहे हो? हमको सीखने वाले आपने क्या किया ? मैं बताऊंगा आपको अगर इंडिया के बारे में... आपको नफरत है उन्होंने कितने शब्द इंडिया डाले है, भारत नहीं डाला। तो स्टार्टअप इंडिया डिजिटल, इंडिया मेक इन इंडिया, स्क्रिल इंडिया, खेलो इंडिया जीतेगा इंडिया पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया यह सब नाम मोदी जी ने दिया है। अब हम लोग इंडिया बोल रहे है तो समस्या हो रही है। यह इनकी मानसिकता है इसके खिलाफ भी लड़ना है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, छत्तीसगढ़ बहुत महत्वपूर्ण है मेरे लिए क्योंकी छत्तीसगढ़ जनता के आशीर्वाद में अध्यक्ष चुना गया। यहीं पर सेशन हुआ, मैं कामयाब हुआ। सोनिया गांधी जी, राहुल गाँधी जी सभी ने मिलकर चुना। आज में अध्यक्ष जो हु वो छत्तीसगढ़ के लोगों की वजह से हूँ। लेकिन जब यहाँ कांग्रेस पार्टी का सेशन हुआ था जिसमें हिन्दुस्तान के सारे लोग यहाँ आये थे उसी दिन कांग्रेस के नेताओं के घरे में छापे पड़े थे। उनको कांग्रेस को बदनाम करने और कांग्रेस को डराने के लिए लोगों को दिखाने के लिए कि, अगर हमारे खिलाफ आप जायेंगे तो आपको ईडी और सीबीआई के छापे पड़ेंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ी लोग डरने वाले नहीं है, मुकलबला करने वाले है और कर रहे है। हमें डराने की कोशिश कर रहे है अगर हम डरते तो देश को आजादी नहीं दिला पाते। अगर हम डरते तो फांसी पर नहीं चढ़ते, अगर हम डरते तो इन्द्रिरा गांधी जी अपनी जान नहीं देती राजीव गांधी अपनी जान नहीं देते। हम देश को बचाने वाले है देश की हिफाजत के लिए है हम।

सीएम भूपेश बघेल का उद्बोधन :

मुखयमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,आज भरोसे के सम्मेलन में आप सभी के बीच हम उपस्थित हुए हैं। यहां खूब बारिश हो रही है। अन्नदाता बहुत खुश है। अब तक 4 भरोसे का सम्मेलन हो चुका है। आज हमारे बीच खड़गे जी पुनः आये हैं। यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोककलाकारों की धरती है। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम सबको पैसा देते हैं। हम हर पंद्रह दिन में डीबीटी के माध्यम से पैसा देते हैं। हर तीन महीने में किसानों के खाते में पैसे डालते हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पैसा भेजते हैं। बेरोजगारों को हर महीने पैसे देते हैं।

भरोसे के सम्मेलन
भरोसे के सम्मेलन RE

हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़िया काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम लांच की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है। हम अपने त्योहारों पर अवकाश दे रहे हैं। बहुत सुंदर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य इनके आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम हम लोग करेंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पहले सम्मेलन में किसानों को पहली किस्त दिए।इसके बाद बस्तर में प्रियंका गांधी के साथ सम्मेलन हुआ। रमन सरकार में आंख फोड़वा कांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड हुआ। बीजेपी किसान विरोधी है। अब पीएम मोदी 14 दिसंबर को आने वाले हैं. पहले 86 लाख टन चावल खरीदने की बात कहे थे और अब चावल खरीदी को घटाकर 61 लाख टन कर दिए।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, पीसीसी चीफ दीपक बैज, कुमारी सैलजा, मंत्री अमरजीत सिंह और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर दो शब्द कहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com