सिरफिरे युवक ने दूल्हा-दुल्हन पर किया एसिड से हमला, 14 अन्य लोग भी झुलसे
बस्तर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि, बस्तर जिले में एक शादी समारोह कार्यक्रम में एक सिरफिरे युवक ने दूल्हा-दूल्हन के ऊपर एसिड अटैक कर दिया। इस हमले में दूल्हा-दूल्हन के साथ-साथ करीब दस लोग झुलस गए है। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित करीब 10 लोग झुलस गए। घटना के बाद बिना देर किये सभी घायलों को जगदलपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
बता दें कि, यह मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमागांव का है। खबरों के अनुसार, सुधापाल का रहने वाला 23 वर्षीय डमरू बघेल की शादी 19 साल की सुनीता कश्यप के साथ हो रही थी। शादी समारोह में चारों तरफ खुशियों का माहौल था। जब अचानक लाइट बंद हो गई और अंधरे का फायदा उठाकर एक सिरफिरे युवक ने दूल्हा-दुल्हन के ऊपर एसिड फैक कर अटैक कर दिया।
वही, इस हमले में आस-पास बैठे लोगों पर एसिट फैकने से जो जिस-जिस पर छींटे पड़े वो सभी इस में झुलस गए। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित करीब 10 लोगों के झुलसने की खबर है। वारदात के बाद एसिड से झुलसे दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों को तत्काल जगदलपुर के महारानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस एसिड अटैक से दूल्हा-दुल्हन करीब 10% झुलस गई हैं, सभी घायल छोटे आमा बाल पताई पारा के निवासी हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही भानपुरी थाना पुलिस को लगी तो बिना पुलिस ने बिना देर किये घटनास्थल के लिए रवाना हुई और यहां पहुंचकर मामले की जांच कर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद सिरफिरा युवक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।