बंद कमरे में मिला सामाजिक कार्यकर्ता का शव
बंद कमरे में मिला सामाजिक कार्यकर्ता का शवSudha Choubey - RE

बंद कमरे में मिला सामाजिक कार्यकर्ता का शव, कॉल रिसीव नहीं करने पर दोस्त घर पहुंचे तो चला पता

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विजय नगर इलाके में बंद कमरे में एक सामाजिक कार्यकर्ता (एनजीओ कर्मी) का शव मिला है, जिसके बाद यहां सनसनी फैल गई।

रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विजय नगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें, यहां बंद कमरे में एक सामाजिक कार्यकर्ता (एनजीओ कर्मी) का शव मिला है, जिसके बाद यहां सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त संदीप यादव के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त जब उसके घर पहुंचे, तो घटना के बारे में पता चला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत कैसे हुई इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, मगर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ये स्पष्ट हो सकेगा कि, मौत कैसे हुई।

यह मामला खम्हारडीह थाना का है। खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि, मृतक का नाम संदीप यादव है। एनजीओ कर्मी संदीप उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला का रहने वाला था। मृतक रायपुर के विजय नगर के बसंत कार्नर में किराए के मकान में रहता था। बीते 7-8 सालों से रायपुर में रहकर कुछ सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर काम कर रहे थे। उन्हें जानने वालों ने बताया कि, बीते-एक दो दिनों से वो किसी का फोन कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। जब उनके कुछ परिचित उनसे मिलने घर पहुंचे तो भीतर कमरे में संदीप का शव मिला।

संदीप अवंति विहार इलाके के एक फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस को खबर दी गई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। चश्मदीदों के मुताबिक, संदीप का शव वॉशरूम और बेड के पास पड़ा था। देखकर लगा मानों यहीं तबीयत बिगड़ने की वजह से गिर पड़े होंगे और फिर सिर पर चोट लगी और वो उठ नहीं पाए। घर पर अेकेले ही थे, किसी को खबर नहीं लगी। उनके दोस्तों ने जब देखा कि, कॉल मैसेज का जवाब नहीं मिल रहा, तो घर जाकर देखने पर उनकी मौत की बात सामने आई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com