सामान्य सभा की बैठक में सदस्य ने खुद पर डाला मिट्टी तेल
सामान्य सभा की बैठक में सदस्य ने खुद पर डाला मिट्टी तेलSudha Choubey - RE

सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य ने खुद पर डाला मिट्टी तेल, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने मिट्टी तेल छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से आई बड़ी खबर।

  • सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य ने खुद पर डाला मिट्टी तेल।

  • जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव भाजपा सदस्य हैं।

  • घटना के बाद सदस्य को अस्पताल ले जाया गया है।

धमतरी, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, धमतरी में जिला पंचायत धमतरी के सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने मिट्टी तेल छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद खुद पर मिटी तेल डालकर खूब लाल ध्रुव ने आग लगाने कि, कोशिश की। जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव को पकड़ा। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने सामान्य सभा की बैठक के दौरान खुद पर डाला मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद चीखने-चिल्लाने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य को रोका। जिसके बाद तुरंत ही जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत सदस्य के हाथ से मिट्टी तेल के डिब्बा को छुड़ाया और उसे बचाने की कोशिश की। फिर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव को सीईओ अपने कक्ष में पुलिस जवानों के साथ अंदर ले गए। घटना के बाद सदस्य को अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि, 15 वित के फंड के आवंटन को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने ये कदम उठाया है। वहीं जिला पंचायत में गहमागहमी का माहौल।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com