कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में महिला नक्सली ढेर
कांकेर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित एरिया कांकेर में आज सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान जंगलों में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आलदंड के जंगलों में हुई है। मुठभेड़ में एक महिला मारी गई है। घटनास्थल से महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है।
दरअसल, DRG और BSF की संयुक्त टीम गस्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान उनका नक्सलियों से उनका सामना हो गया। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने की पुष्टि मुठभेड़ की। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को जवानों की टीम जंगल में सर्चिंग कर लौट रहे थे, इसी दौरान आलदंड के जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के जवाब में जवानों ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे खड़े हुए। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, जंगल में डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी पी सुंददराज ने की है। मुठभेड़ छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आलदंड के जंगलों में हुई है। मुठभेड़ में एक महिला मारी गई है। घटनास्थल से महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है।
यह मुठभेड़ जिस जगह पर चल रही है वहां से कुछ दूर पर 5 दिन पहले नक्सलियों ने वाहनों को आग के हवाले किया था। जवानों को इस इलाके में नक्सली मूवमेंट की खबर मिली थी। जिसके बाद जवान सर्चिंग पर निकले थे।
जानकारी के मुताबिक, बीते दिन रविवार रात को जवानों की टीम जंगल में सर्चिंग कर लौट रहे थे, इसी दौरान आलदंड के जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के जवाब में जवानों ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे खड़े हुए। मुठभेड़ अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि, नक्सली जंगल में मौजूद है। मुठभेड़ में जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।