कांकेर: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली घायल, एक महिला माओवादी गिरफ्तार
हाइलाइट्स-
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल
घायल हुए सुरक्षाबल के जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के पैर में लगी गोली
घायल महिला नक्सली की पहचान आरकेबी (RKB) डिवीजन की सदस्य फगनी के तौर पर हुई है
कांकेर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र परतापुर इलाके में सर्चिंग में निकलने जिला बल व बीएसएफ जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, वहीं, एक महिला नक्सली भी इस दौरान घायल हुई है। घायल नक्सली को सुरक्षाबल के जवान मुठभेड़ स्थल से लेकर लौटें हैं। घायल हुए सुरक्षाबल के जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बड़गांव के मेंड्रा कैंप BSF178 BN से जवानों का एक दल सर्चिंग के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी इसका जवाबी कारर्यवाई करते हुए उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों को खुदपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग निकले। वहीं, इस मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, BSF और जिला पुलिस जवान मुठभेड़ के बाद एक बार फिर से सर्चिंग में जुट गए हैं।
कांकेर पुलिस अधीक्षक ने बताया:
कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि, "प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल व बीएसएफ 178वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। सर्चिंग कर रात्रि आठ बजे लौटते वक्त ग्राम उपांजुर के पास सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है।"
घायल महिला नक्सली की पहचान आरकेबी (RKB) डिवीजन की सदस्य फगनी बताया जा रहा है। घायल महिला नक्सली फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचान की गई है। मुठभेड़ में एक BSF जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है। जवान की स्थित खतरे से बाहर है।
Update...
सर्चिंग में मिले कई नक्सल सामान:
वहीं, मुठभेड़ के दौरान पकड़ी गई वर्दीधारी महिला नक्सली से प्रारंभिक पूछताछ में 2 से 3 अन्य नक्सलियों के घायल होने की जानकारी दी है। घटना स्थल से 1 नग शिंगल शॉर्ट रायफल के साथ जिंदा कारतूस, आईईडी बम व अन्य नक्सल समान मिले हैं।
इस बारे में एसपी ने बताया कि, करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। घटना स्थल का सर्च करने पर एक गंभीर रुप से घायल अवस्था में एक महिला माओवादी मिली, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। महिला माओवादी के पैर में गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बताया जा रहा कि, महिला माओवादी आरकेबी डिवीजन अंतर्गत कोटरी एरिया कमेटी के मदनवाड़ा- कोडेकुर्से संयुक्त एलओएस सदस्य फगनी पोडियामी है, जिस पर गंभीर अपराधों में 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। घायल नक्सली का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
पुलिस के मुताबिक, घायल महिला नक्सली से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, मुठभेड़ में लगभग 12 से 15 माओवादी मौजूद थे, जिसमें 5 लाख रुपए तक का इनामी माओवादी विनोद गावड़े भी मौजूद था। जवानों की जवाबी कार्यवाही में दो से तीन नक्सली के भी घायल होने की जानकारी मिली है, जिसे नक्सली अपने साथ लेकर फरार हो गए, लेकिन महिला माओवादी को छोड़ गए, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने आईईडी भी ब्लास्ट किया, जिसमें बीएसएफ के दो जवानों को भी मामूली चोट है, जो फिलहाल ठीक हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।