कोरबा में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी
कोरबा में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटीSudha Choubey - RE

कोरबा में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पलटी, 1 दर्जन लोग घायल- तीन की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाइलाइट्स-

  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई

  • हादसे में 1 दर्जन लोग हुए घायल, वहीं, तीन की हालत गंभीर

  • कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेन्जरा चौक के पास हुई यह घटना

  • यात्रियों से भरी बस कोरबा (Korba) से बांगो जा रही थी

कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेन्जरा चौक के पास घटी है। हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है। हादसे में एक दर्जन यात्रियों को चोट आई है। वहीं, तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा तब हुआ जब यात्रियों से भरी बस कोरबा से बांगो जा रही थी।

कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने इस हादसे के बारे में बताया कि, जेन्जरा चौक के पास आज सुबह यात्रियों (Passengers) से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co