BJP Charge Sheet Against Congress Government
BJP Charge Sheet Against Congress GovernmentRaj Express

गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया आरोप पत्र, चावल घोटाला, शराब घोटाला समेत सरकार पर कई आरोप

#Chargesheeted Congress: अमित शाह ने आरोप पत्र पेश करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा, भाजपा के नेताओं ने इस राज्य को विकसित राज्य बनाया।

हाइलाइट्स

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र जारी किया।

  • कांग्रेस सरकार पर चावल घोटाला, शराब घोटाला और जुआ सट्टा समेत कई आरोप लगाए।

  • गृहमंत्री ने कहा, भाजपा के नेताओं ने इस राज्य को विकसित राज्य बनाया।

BJP Charge Sheet Against Congress Government: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र जारी किया है। आरोप पत्र में चावल घोटाला, शराब घोटाला और जुआ सट्टा समेत कई आरोप लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडोटोरियम में किया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप पत्र पेश करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा, भाजपा के नेताओं ने इस राज्य को विकसित राज्य बनाया।

भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र

गृहमंत्री शाह ने मिशन आदित्य लांच पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि, बीजेपी ने यहाँ पर पांच साल तक जो घपले- घोटालों की सरकार वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ जन जाग्रति फैलाने के लिए छत्तीसगढ़ को विकास की ओर ले जाने के लिए आरोप पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से अलग उसके विकास के लिए किया था। आगे गृहमंत्री शाह ने कहा कि, भाजपा ने कौशल उन्नयन से रोजगार देने का काम किया भूपेश सरकार ने युवाओं को गुमराह कर दुबई भेज कर महादेव सट्टा का ट्रेनिंग देकर जुए की लत लगाने का काम किया।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपकी और हमारी सरकार के 10 साल का हिसाब किताब रख दीजिए। 1 तिहाई भी 5 साल में आपने काम किया तो शासन पर आपका अधिकार है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि, 2023 का चुनाव मुख्यमंत्री बदलकर नया मुख्यमंत्री बनाने, मंत्री बदलकर नया मंत्री बनाने या पार्टी बदलकर नये पार्टी की सरकार बदलने का नहीं है, बल्कि यह चुनाव छत्तीसगढ़ को सुनहरे भविष्य को संवारने का चुनाव है और यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। आगे उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया, भाजपा ने सजाया-संवारा, कांग्रेस ने लूटने और घोटाला करने का काम किया।अब भाजपा इस घोटाला और अत्याचार से बचाने का कार्य करेगी।

दिल्ली के दरबार के लिए ATM

शाह ने कहा कि, दिल्ली के दरबार के लिए ATM बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटका दिया है। विकास के रास्ते चलाने का काम एक बार फिर से करना है।छत्तीसगढ़ की जनता को मैं कहने आया हूं।

इसके पहले रमन सिंह ने कहा कि, हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय नेतृत्व गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की धरती पर आए हैं। छत्तीसगढ़ की गांव, गलियों, सड़कों में मजदूर, किसान, माता बहने लाखो लोगों के मुंह से एक ही नारा गूंज रहा है। बदलबो- बदलबो ए दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो। कार्यक्रम रायपुर स्थित दीनदयाल ऑडोटोरियम में हो रहा है।

रमन सिंह ने कहा कि, 2018 घोषणा पत्र के सारे वादे झूठे निकले, झूठे वादे कर सरकार सत्ता में आई। आज जनता उसका हिसाब मांगने तैयार खड़ी है। आज छत्तीसगढ़ में बदलाव लाने के लिए जनता के बीच संदेश जाएगा। रमन सिंह ने सरकार पर 500 करोड़ का चावल घोटाला करने का आऱोप लगाया। इसके साथ ही 2000 करोड़ शराब घोटाला करने के भी आरोप लगाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com