नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट
नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट Raj Express

IED Blast : छत्तीसगढ़ में CM पद की शपथ के पहले नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद

IED Blast In Amadai Mines : आईईडी ब्लास्ट में 1 CAF जवान शहीद और 1 जवान घायल हो गया है। शहीद होने वाले जवान का नाम कमेलश साहू जांजगीर है।

हाइलाइट्स :

  • नक्सली हमले में CAF जवान कमलेश साहू शहीद हुए।

  • छोटेडोंगर के आमदई माइंस के पास लगाई गयी थी IED।

  • पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी का सर्च ऑपरेशन जारी।

छत्तीसगढ़। नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर की आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। नक्सलियों द्वारा फायरिंग भी की गई। उसी दौरान एक CAF जवान IED ब्लास्ट में शहीद और 1 जवान घायल हो गया है। शहीद होने वाले जवान का नाम कमेलश साहू है। वह जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था। इससे पहले भी नक्सली हमले की धमकी दे चुके थे। पहले भी दो मजदूरों की मौत हो गई चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के थाना अंतर्गत छोटेडोंगर की अमदाई खदान में 11 बजे के आस - पास IED ब्लास्ट और फायरिंग शुरू कर दी गई। सुबह CAF जवान सर्चिंग पर निकले थे। जवानों पर हमला करने के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था। इसी बीच जवान कमलेश साहू का पैर IED पर चला गया और ब्लास्ट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जवान ने दम तोड़ दिया।

घटना में घायल हुए सभी घायलों इलाज़ छोटेडोंगर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू हो गया है। नक्सली मौके से फरार हो गए हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। क्षेत्र में पुलिस बल, डीआरजी और आईटीबीपी के द्वारा सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com